Quick Summary
छोटा बिजनेस प्लान आइडिया:
“छोटा बिजनेस प्लान” एक ऐसा बिजनेस है जिसमें आपको अपनी इच्छा के अनुसार काम करने का मौका मिलता है। छोटा बिज़नेस हर वो इंसान कर सकता है जिसमे कुछ कला हो और बिज़नेस करने का जज़्बा हो। एक छोटा बिज़नेस और एक बड़े बिज़नेस में सिर्फ यही अंतर होता है के एक छोटे बिज़नेस प्लान में काम छोटे लेवल पे होता है। इसके अलावा सारे काम जैसे के मार्केटिंग, प्रोडक्शन, मैनेजमेंट आपको एक बिज़नेस की तरह ही करना होता है।
बिजनेस चलाने का सपना देखना सबका ख्वाब हो सकता है, लेकिन उसे हकीकत में बदलने के लिए एक प्लान की जरूरत होती है। यहां हम छोटे बिजनेस प्लान की इंपोर्टेंस और तैयारी के लिए कुछ जरूरी सुझाव बताएंगे, जो आपके बिजनेस के सफर की शुरुआत के लिए जरूरी हैं।
“छोटा बिजनेस” एक ऐसे तरीके का बिजनेस होता है जिसमें काम करने वाले एंप्लॉयीज आमतौर पर कम होते हैं और बिजनेस में होने वाले काम छोटे लेवल पर किए जाते हैं। अगर हम बात करें छोटे बिजनेस में लगने वाले पैसे और काम करने वाले लोगों की तो यह दोनों चीजें बड़े बिजनेस से कम होती हैं, क्योंकि इसमें कम लोगों की जरूरत पड़ती है और पैसे भी कम लगाने पड़ते हैं। छोटा बिजनेस आमतौर पर लोकल मार्केट में अच्छा चलता हैं।
छोटे बिजनेस की खासियत:
एक छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए इन कुछ बातों का ध्यान रखें:

ये थी कुछ जानकारियां जो आपके छोटे बिजनेस प्लान को एक सफल बिजनेस प्लान बना सकती हैं।

आइए बात करते हैं कुछ छोटे बेहतरीन बिजनेस आईडियाज के बारे में-

| छोटा बिजनेस प्लान idea | अनुमानित मासिक कमाई (₹) | आवश्यक चीजें |
| ट्यूशन क्लासेस | ₹10,000 – ₹50,000 | – विषयों में ज्ञान और शिक्षण कौशल |
| फोटोग्राफी बिजनेस | ₹20,000 – ₹1,00,000 | – उच्च गुणवत्ता वाला कैमरा और उपकरण |
| मोमबत्ती बनाना | ₹5,000 – ₹20,000 | – मोम, मोल्ड और अन्य सामग्री |
| सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर | ₹10,000 – ₹असीमित | – मजबूत सोशल मीडिया उपस्थिति (अनुयायी, जुड़ाव) |
| टिफिन सेंटर | ₹15,000 – ₹50,000 | – स्वच्छ रसोई |
| वेडिंग प्लानर | ₹50,000 – ₹3,00,000+ प्रति विवाह | – इवेंट मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी स्किल, फोटोग्राफर, कैटरर, फ्लोरिस्ट और वेन्यू प्रबंधक के साथ नेटवर्क |
| फिटनेस ट्रेनर | ₹20,000 – ₹75,000 | – फिटनेस प्रशिक्षण प्रमाणन |
एक ट्यूशन क्लासेस बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आपको अच्छी एजुकेशन और नॉलेज की जरूरत होती है। आप स्टूडेंट्स को अलग-अलग सब्जेक्ट्स पढ़ा सकते हैं, जैसे कि मैथ, साइंस, सोशल साइंस, इकोनामिक, अंग्रेजी आदि। यह बिजनेस स्टूडेंट्स की एजुकेशन में मदद करता है और उन्हें उनकी पढ़ाई में सफलता हासिल करने में भी मदद करता है।
अगर आपके पास फोटोग्राफी की शिक्षा या टैलेंट है तो आप अपनी स्किल के हिसाब से अच्छी तस्वीरें खींचकर पैसे कमा सकते हैं। आप पोर्ट्रेट, शादियों, इंगेजमेंट, फैशन, खाना, और अलग-अलग सोशल इवेंट्स की फोटो खींच सकते हैं। यह बिजनेस क्रिएटिविटी से भरपूर होता है और आपको खुद के नियमों और इनिशियल इन्वेस्टमेंट के साथ काम करने की आजादी देता है।
मोमबत्ती बनाने का बिजनेस एक छोटा और फायदेमंद बिजनेस हो सकता है, जिसमें आप अलग-अलग डिजाइन की मोमबत्तियां बनाते हैं। इस बिजनेस को घर पर शुरू किया जा सकता है और इसके लिए बहुत कम पैसे इन्वेस्ट करने की जरूरत पड़ती है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वे लोग होते हैं जिनके पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर बड़ी संख्या में फॉलोअर होते हैं। वे अपनी लाइफ के अलग-अलग हिस्सों जैसे कि खानपीन, घूमने, फैशन, हेल्थ आदि पर अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हैं। इसी कारण कंपनियाँ उन्हें अलग-अलग एडवरटाइजमेंट और मार्केटिंग के कामों के लिए उन्हें पैसा देती हैं। वे एक तरह के डिजिटल मार्केटिंग एंप्लॉयी होते हैं, जो अपनी कम्युनिटी के बीच अलग-अलग टॉपिक्स पर बातें करते हैं।
अगर आप में अच्छा खाना बनाने का हुनर है और आप चाहते हैं कि इससे आप कुछ पैसे कमा सकें, तो आप एक टिफिन सेंटर खोलने के बारे में सोच सकते हैं।
आजकल ज्यादातर लोग काम और पढ़ाई की वजह से अपने घर को छोड़कर दूसरे शहरों में जाकर रहते हैं और इसी बीच अच्छा खाना जो कि उनकी बेसिक नीड है, वह उन्हें नहीं मिल पाता। लेकिन टिफिन सेंटर ऐसे सेंटर होते हैं जहां पर यह लोग घर के खाने का अनुभव कर सकते हैं।
एक वेडिंग प्लानर के रूप में करियर शुरू करना एक रोमांचक और फायदेमंद विकल्प हो सकता है। एक वेडिंग प्लानर की कमाई उनके अनुभव, स्थान, क्लाइंट बेस और प्रदान की जाने वाली सेवाओं के पैकेज पर निर्भर करती है। भारत में, एक वेडिंग प्लानर आम तौर पर ₹50,000 – ₹3,00,000+ प्रति विवाह कमा सकता है।
आज की जीवनशैली में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, और फिटनेस ट्रेनर इस दिशा में एक जरूरी भूमिका निभाते हैं। ये प्रोफेशनल एक्सपोर्ट होते हैं जो लोगो को उनकी शारीरिक स्थिति को सुधारने और स्वस्थ लाइफस्टाइल की दिशा में गाइड करने में मदद करते हैं। तो आप भी अगर एक फिटनेस ट्रेनर की स्किल रखते हैं तो आपके लिए यह बिजनेस आइडिया एक अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं।
| छोटा बिजनेस प्लान | अनुमानित मासिक कमाई (₹) | आवश्यक चीजें | |
| 1. | ब्यूटी पार्लर | ₹10,000 – ₹50,000 | – सैलून उपकरण (बाल कटने, स्टाइलिंग, नाखून, त्वचा) |
| 2. | सिलाई | ₹5,000 – ₹25,000 | – सिलाई मशीन |
| 3. | क्लाउड किचन | ₹20,000 – ₹1,00,000 | – व्यावसायिक रसोई (उपकरण, स्थान) |
| 4. | घर-आधारित बेकरी/स्वीट शॉप | ₹5,000 – ₹20,000 | – ओवन और बेकिंग उपकरण |
| 5. | स्ट्रीट फ़ूड/चाय स्टॉल | ₹10,000 – ₹30,000 | – खाद्य लाइसेंस और परमिट |
| 6. | ऑनलाइन थ्रिफ्ट स्टोर | ₹10,000 – ₹50,000 | – ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म |
| 7. | अचार और पापड़ बनाना | ₹5,000 – ₹20,000 | – स्वच्छ रसोई |
| 8. | ब्लॉगिंग | ₹0 – ₹असीमित | – ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म |
| 9. | डेकेयर/डॉग केयर सेवाएँ | ₹15,000 – ₹50,000 | – सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण |
एक सफल छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए स्पष्ट योजना, संसाधन और लक्ष्य तय करना बेहद ज़रूरी है। नीचे दिए गए 5 आसान स्टेप्स से आप अपना प्रभावी बिजनेस प्लान तैयार कर सकते है
आजकल भारत में बहुत से छोटे-छोटे बिज़नेस करके लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं। अगर आप भी बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो ये कुछ आसान और सफल आइडियाज आपके काम आ सकते हैं।
खाना हमारी जिंदगी की ज़रूरी ज़रूरत है। अगर आप ऑफिस, स्कूल या कॉलेज के पास नाश्ते की दुकान खोलते हैं तो आपको अच्छे ग्राहक मिल सकते हैं। इसमें ज़्यादा बड़ी मेन्यू की ज़रूरत नहीं होती, आप थोड़ा-थोड़ा खाना जैसे पराठा, समोसा, जलेबी या स्नैक्स बेचकर शुरू कर सकते हैं।
आजकल लोग कोल्ड ड्रिंक से ज़्यादा जूस पीना पसंद करते हैं क्योंकि यह हेल्दी होता है। गर्मियों में तो जूस की बहुत डिमांड रहती है, इसलिए यह बिज़नेस अच्छा चल सकता है।
कपड़े सिलना या कढ़ाई करना हमेशा से एक अच्छा बिज़नेस रहा है। इसे घर से भी शुरू किया जा सकता है। बड़े शहरों में तो इस काम की बहुत मांग है।
आज इंटरनेट पर बहुत काम हो रहे हैं। आप ब्लॉग लिख सकते हैं, वेबसाइट बना सकते हैं या सोशल मीडिया का काम कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ कंप्यूटर और इंटरनेट की ज़रूरत होती है।
अगर आपको लिखने या वीडियो बनाने का शौक है तो आप ब्लॉग या व्लॉग बना सकते हैं। अच्छे कंटेंट से आप गूगल एडसेंस और यूट्यूब से पैसे कमा सकते हैं।
अगर आप अच्छा खाना बनाना जानते हैं तो दूसरों को सिखा सकते हैं। आप यह क्लास घर से, ऑनलाइन या अपने ब्लॉग के ज़रिए भी शुरू कर सकते हैं।
आजकल बहुत सी कामकाजी माएं अपने बच्चों को दिनभर संभालने के लिए डे-केयर में छोड़ती हैं। अगर आप बच्चों के लिए सुरक्षित और प्यारा माहौल बनाते हैं तो यह बिज़नेस बहुत अच्छा चल सकता है।
अगर आप डांस जानते हैं तो डांस क्लास खोल सकते हैं। अगर खुद नहीं जानते तो अच्छे डांस टीचर रखकर भी डांस अकादमी चला सकते हैं।
अगर आपको फोटो खींचना पसंद है तो आप इसे प्रोफेशनल काम बना सकते हैं। बस एक अच्छा कैमरा चाहिए और फोटो खींचने का हुनर।
योग आज पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। अगर आप योग सिखा सकते हैं तो बिना निवेश के भी योग क्लास खोलकर पैसा कमा सकते हैं।
शादी करवाने का काम छोटे शहरों में बहुत चलता है। बस एक ऑफिस, थोड़े कर्मचारी और अच्छे कॉन्टैक्ट चाहिए।
लोग घूमने-फिरने के लिए ट्रैवल एजेंसी से होटल और टिकट बुक कराते हैं। अगर आपको जगहों की अच्छी जानकारी है तो यह बिज़नेस बहुत सफल हो सकता है।
आजकल हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। सैलून हर जगह चल जाते हैं और त्योहार या शादी के मौसम में तो बहुत मुनाफा होता है।
अगर आप लोगों को घर खरीदने-बेचने या प्रॉपर्टी में निवेश कराने में मदद कर सकते हैं तो यह बिज़नेस आपके लिए अच्छा है। इसमें बातचीत और समझाने की कला ज़रूरी है।
कंपनियों को अच्छे कर्मचारी चाहिए होते हैं। अगर आप कंपनियों और नौकरी चाहने वालों को जोड़ते हैं तो आप पैसे कमा सकते हैं।
आइसक्रीम हर किसी को पसंद होती है। आप किसी ब्रांड की फ्रेंचाइज़ी लेकर आइसक्रीम पार्लर खोल सकते हैं।
भारत में हस्तकला (Handcraft) की बहुत मांग है। लकड़ी के बर्तन, पेंटिंग, मिट्टी के बर्तन, कालीन और शॉल बेचकर भी अच्छा बिज़नेस किया जा सकता है।
आजकल बच्चे स्कूल के अलावा कोचिंग भी लेते हैं। आप घर से या ऑनलाइन कोचिंग क्लास शुरू करके अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
अगर आपको आईटी, फाइनेंस, मार्केटिंग या किसी भी क्षेत्र का ज्ञान है तो आप कंपनियों को सलाह देकर भी बिज़नेस कर सकते हैं।
अगर आपको कपड़े डिजाइन करना पसंद है तो आप बुटीक खोल सकते हैं। इसे घर से भी शुरू किया जा सकता है।
शादी, पार्टी या फंक्शन में खाने-पीने का काम हमेशा चलता है। अगर आपके पास अच्छे कुक और बर्तन-कुर्सी जैसी चीजें हैं तो आप केटरिंग का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।
और पढ़ें:-
छोटे बिजनेस आईडियाज काफी हैं, जिसमें से हमने आपको कुछ इस आर्टिकल बताए हैं, जिसकी मदद से अगर आप भी कोई छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं।
छोटे बिजनेस में कामियाब होने के लिए, आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, नौकरी के साथ अपना बिजनेस चलाना आसान नहीं होता है, लेकिन यह पॉसिबल है। आपके पास अच्छे आइडिया हैं, जोश और मेहनत करने की ताकत है, तो छोटे बिजनेस में कामयाब होने के बहुत सारे मौके हैं।
अगर आपको लगता है कि आप एक अच्छे टीचर हैं और आपके पास किसी खास सब्जेक्ट की अच्छी नॉलेज है, तो आप Chegg के साथ जुड़ सकते हैं। इसमें आप लाखों स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब देकर Q&A Expert बन सकते हैं। तो आज ही रजिस्टर करें Chegg पर और अपने ज्ञान को साझा करने का मौका पाएं।

भारत के सबसे छोटे बिजनेस वे बिजनेस हैं, जिनमें कम पैसों के साथ कम एंप्लॉयीज़ की जरूरत पड़ती है, जैसे कि
● ब्रेड बनाने की फैक्ट्री
● ब्यूटी पार्लर
● अचार पापड़ की फैक्ट्री
● चॉक बनाने की फैक्ट्री
● कागज के बैग बनाने की फैक्ट्री
● डांस क्लासेस
● मोमबत्ती की फैक्ट्री
● किराना शॉप
सबसे अच्छे छोटे बिजनेस वो होते हैं, जिनमें आपको कम पैसा लगाना पड़े और बदले में आपको ज्यादा मुनाफा हो, जैसे कि ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी सेवा, मोबाइल रिपेयर शॉप, डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी, हाथ से बनी क्राफ्ट, इवेंट प्लानिंग, इंटीरियर डिज़ाइन।
भारत में कई लोग छोटे बिजनेस करते हैं और यह छोटे बिजनेस उन्हें बहुत सारे मौके देता हैं, लेकिन कुछ खास हिस्से ऐसे हैं जिनमें ज्यादा फायदा मिल सकता है। जैसे कि ऑनलाइन मार्केटिंग, फूड डिलीवरी, पौधे और फूलों का बिजनेस, सिलाई / कढ़ाई, डांस सेंटर, फोटोग्राफी, मैरिज ब्यूरो, सैलून, हैण्डक्राफ्ट सेलर आदि।
सबसे सरल स्मॉल बिजनेस किसी भी इंसान के लिए वो होंगे जिनमें उनका इंटरेस्ट होगा। कोई भी बिजनेस तभी कामयाब हो सकता है, जब आपको उसमें रुचि हो और आप उसे दिल से करें। ये कुछ सबसे आसान स्मॉल बिजनेस है किराने की दुकान, कागज के लिफाफे बनाने का बिजनेस, अचार पापड़ का बिजनेस, ब्यूटी पार्लर आदि।
₹10,000 से टिफिन सर्विस, कैंडल मेकिंग, पेपर बैग निर्माण, मोबाइल कवर बिक्री या ऑनलाइन रीसेलिंग जैसे छोटे बिजनेस शुरू किए जा सकते हैं।
सोशल मीडिया मार्केटिंग, फ्रीलांस डिजाइनिंग, ब्लॉगिंग, यूट्यूब चैनल, टिफिन सर्विस या घरेलू हस्तशिल्प जैसे बिजनेस कम लागत में शुरू किए जा सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया पर प्रमोशन, ग्राहकों की प्रतिक्रिया का उपयोग, क्वालिटी बनाए रखना और समय पर डिलीवरी से व्यापार को तेजी से बढ़ाया जा सकता है।
Authored by, Aakriti Jain
Content Curator
Aakriti is a writer who finds joy in shaping ideas into words—whether it’s crafting engaging content or weaving stories that resonate. Writing has always been her way of expressing herself to the world. She loves exploring new topics, diving into research, and turning thoughts into something meaningful. For her, there’s something special about the right words coming together—and that’s what keeps her inspired.
Editor's Recommendations
Chegg India does not ask for money to offer any opportunity with the company. We request you to be vigilant before sharing your personal and financial information with any third party. Beware of fraudulent activities claiming affiliation with our company and promising monetary rewards or benefits. Chegg India shall not be responsible for any losses resulting from such activities.
Chegg India does not ask for money to offer any opportunity with the company. We request you to be vigilant before sharing your personal and financial information with any third party. Beware of fraudulent activities claiming affiliation with our company and promising monetary rewards or benefits. Chegg India shall not be responsible for any losses resulting from such activities.