Quick Summary
कम लागत का बिजनेस
कम लागत का बिजनेस शुरू करना आसान नहीं है, पर यह नामुमकिन भी नही है। अगर अच्छे तरह से सोच समझकर प्लान बनाया जाए, तो कम लागत में भी एक अच्छा बिज़नेस किया जा सकता है। किसी भी बिज़नेस की शुरुवात छोटे लेवल से ही होती है और समय के साथ साथ उसमें Developement होती है। इसी टॉपिक पर आधारित कुछ ऐसे ही टॉप 7 सबसे सफल बिजनेस आइडियाज (कम लागत का बिजनेस) के बारे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिये Paisa kaise kamaye बताने वाले हैं।
किसी भी कम लागत का बिज़नेस करने के लिए सबसे जरूरी होता है, एक परफेक्ट प्लान और वह सारी चीजें जो एक बिज़नेस के मैनेजमेंट के लिए जरूरी हैं। कुछ ऐसी ही जरूरी चीजों की लिस्ट नीचे दी हुई है, जो एक कम लागत के बिज़नेस को सफल बना सकती हैं।
कम निवेश में शुरू होने वाले बिजनेस के लिए खाद्य पदार्थ जैसे अचार, पापड़ और स्नैक्स बेचना, सिलाई-कढ़ाई करना या कुकरी क्लासेस देना बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। वहीं ऑनलाइन क्षेत्र में कंटेंट राइटिंग, ब्लॉगिंग और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे विकल्प मौजूद हैं। इसके अलावा, फ्रीलांसिंग सेवाएं, डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी, पोल्ट्री फार्मिंग और डे-केयर सेवाएं भी कम लागत में आसानी से शुरू की जा सकती हैं। नीचे हमने आपके लिए टॉप 13 बिजनेस आइडियाज की लिस्ट दी है जो आपको सही दिशा चुनने में मदद करेगी।
| क्रमांक | बिजनेस | अनुमानित निवेश (रुपये) | अनुमानित लाभ (प्रति माह) |
| 1 | अचार और पापड़ | ₹5,000 – ₹20,000 | ₹10,000 – ₹40,000 |
| 2 | मोमबत्ती का बिजनेस | ₹5,000 – ₹15,000 | ₹10,000 – ₹30,000 |
| 3 | कंटेंट राइटिंग | ₹0 – ₹5,000 | ₹10,000 – असीमित (प्रति लेख/प्रोजेक्ट के आधार पर) |
| 4 | बेकरी शॉप | ₹20,000 – ₹50,000 | ₹30,000 – ₹1,00,000 |
| 5 | किराने की दुकान | ₹50,000 – ₹1,00,000 | ₹50,000 – ₹2,00,000 |
| 6 | कपड़ों का बिजनेस | ₹20,000 – ₹50,000 | ₹40,000 – ₹1,00,000 |
| 7 | फूल और माला बनाने का बिजनेस | ₹10,000 – ₹25,000 | ₹20,000 – ₹50,000 |
| 8 | जूस पॉइंट/शेक्स काउंटर | ₹5,000 – ₹20,000 | ₹10,000 – ₹50,000 |
| 9 | सिलाई/कढ़ाई | ₹5,000 – ₹20,000 | ₹10,000 – ₹30,000 |
| 10 | ब्लॉगिंग | ₹0 – ₹5,000 | ₹0 – असीमित (विज्ञापन, सहयोग, उत्पादों की बिक्री) |
| 11 | डे-केयर सेवाएं | ₹10,000 – ₹50,000 | ₹20,000 – ₹50,000 |
| 12 | सैलून | ₹10,000 – ₹50,000 | ₹20,000 – ₹50,000 |
| 13 | केटरिंग | ₹15,000 – ₹50,000 | ₹20,000 – ₹1,00,000 |
क्या आप जानते हैं कि हमारे देश की सबसे पहली पापड़ कंपनी, जिसे “लिज्जत पापड़” नाम से जाना जाता है, उसे मुंबई में सात महिलाओं के जरिए एक कम लागत के बिजनेस के तौर पर शुरू किया गया था? अब, यह एक सुपर पॉपुलर पापड़ ब्रांड बन गया है और हर साल ये बहुत सारा पैसा कमाता है, करीबन 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा का इसका एक साल का टर्नओवर है।
इस प्रकार का बिज़नेस छोटा (micro business) माना जाता है और यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो घर से काम करना चाहते हैं।अगर आप इस तरह का बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको भारत सरकार से एक परमिशन लेनी होगी जिसे FSSAI कहा जाता है, ये एक तरीके का फ़ूड लाइसेंस होता है। अगर आप इस लाइसेंस के बिना अपना प्रोडक्ट मार्केट में बेचते हैं, तो ये गवर्नमेंट रूल के खिलाफ माना जायेगा, जिसकी आपको सजा मिल सकती है।
आप घर पर मोमबत्तियाँ बनाने का बिज़नेस भी शुरू कर सकते हैं। मोमबत्तियाँ बनाने के लिए आपको मोम और एक मशीन की जरूरत होती है, जो आपको कम कीमत में मिल जाती है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको कुछ पैसे इन्वेस्ट करने होंगे, जैसे कि 50,000 रुपये से 1 लाख रुपये के बीच। और अगर आपके पास इतने पैसे न हों, तो आप अपना मोमबत्ती बिज़नेस शुरू करने के लिए गवर्नमेंट लोन या फिर किसी भी प्राइवेट बैंक से लोन ले सकते है। इस तरह के लोन को MSME लोन कहा जाता है, जिसे बेहद कम ब्याज पर दिया जाता है।
और इस तरह के लोन को सिर्फ बिजनेस आधार, शॉप एक्ट, पैन कार्ड जैसे कुछ डॉक्युमेंट्स के आधार पर ही दिया जाता है। गवर्नमेंट हर साल इन लोन में सब्सिडी भी देती है, ताकि कम लागत के बिज़नेस करने में लोग इंटरेस्ट लें और देश में में स्टार्टअप के तरफ यूथ्स का इंटरेस्ट बढ़े।

यदि आपको लिखना पसंद है और आप इसमें अच्छे हैं, तो आप इंटरनेट पर वेबसाइटों के लिए कहानियां और ब्लॉग्स लिखकर पैसा कमा सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आपको एक लैपटॉप और फ़ास्ट इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। और शुरुआत में चाहे तो आप अपने मोबाइल फ़ोन से भी यह शुरू कर सकते हैं।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है । शुरुआत में आप इससे 5 से 15 हजार रुपये तक अच्छी खासी इनकम कमा सकते हैं। एक कंटेंट राइटर बनने के लिए, आपको केवल लिखने के तौर तरीके आने चाहिए और ग्रामर की नॉलेज होनी चाहिए। जैसे-जैसे आप कॉन्टेन्ट राइटिंग करते जाएंगे, आप उसमे पहले से बेहतर बनते जाएंगे, ये इसकी एक स्पेशलिटी है।
फ्लेवर केक की अभी मार्केट में ज्यादा डिमांड है, जैसे कि वैनिला, पाइनएप्पल, ब्लैक फॉरेस्ट, व्हाइट फॉरेस्ट यह सब केक के अलग अलग फ्लेवर्स हैं, जो केक के टेस्ट को एक नयापन देते हैं। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जिनके पास बेकिंग का हुनर है। अगर आपकी अपनी एक बेकरी है, तो आप इस तरह के केक बनाकर लोगों को बेच सकते हैं।
यदि आप सचमे एक स्वादिष्ट केक बनाते हैं और उन्हें अच्छी कीमत पर बेचते हैं, तो लोग आपकी दुकान पर वापस आते रहेंगे। लेकिन केक बनाने के लिए लगने वाले सामग्री खरीदने के लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होंगे। अगर आप एक फिक्स्ड रेट पर केक बेचते हैं, तो आप हर दिन बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं। केक बिजनेस एक छोटा बिजनेस है, जिसे शुरू करने में ज्यादा इन्वेस्टमेंट नहीं लगती है, लेकिन आप इससे अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं।
आप अपने ही घर में एक किराने की दुकान शुरू कर सकते हैं जहां लोग अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें खरीद सकें। ये दुकान शुरू करने में आपको 50,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक खर्च करना पड़ता है। आपकी दुकान की सफलता इस बात पर डिपेंड करती है कि आप क्या बेचते हैं, वो प्रोडक्ट या सामान कितना अच्छा है और आपके पास कितना सामान है। आप अपनी दुकान में जितना चाहें उतना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं, और जितना ज्यादा पैसा आप इसमें लगाएंगे, उतना ज्यादा पैसा आप इससे कमा सकते है। बस इसमें जरूरी ये है कि आपकी दुकान ऐसे जगह पर हो, जहाँ पर लोगो की हमेशा भीड़ होती हो।
कम लागत के बिज़नेस के लिए कपड़े का बिज़नेस शुरू करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। आप एक दुकान खोलकर उसमें बड़ी मात्रा में कपड़े खरीदकर बहुत सारे लोगों को कपड़े बेच सकते हैं। ये कपड़े आप किसी भी बड़े मार्केट या फिर फैक्ट्री से कम रेट्स में खरीद सकते है। आप इन कपड़ो को बेचने के लिए या तो दुकान खरीद सकते हैं या कोई जगह किराए पर ले सकते हैं।
एक दुकान को किराये पर लेने पर हर महीने आपको 7 से 9 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है। और शुरुआत में आपको कम से कम 50000 रुपए का माल खरीदना होगा, जिससे कि आपकी दुकान लोगों की नजर में आये, क्योंकि जितना ज्यादा माल उतने ही ज्यादा कस्टमर्स आने के चान्सेज होते हैं। कोशिश करें कि हर उम्र के लोगों के कपड़े आपके दुकान में अवेलेबल हो, इससे कोई भी कस्टमर जो आपके दुकान में आएगा, वो कुछ न कुछ तो जरूर खरीद कर ले जाएगा।
आप जानते हैं कि अलग अलग प्रकार के प्रोग्राम्स और इवेन्ट्स के लिए लोगों को हमेशा फूलों और मालाओं की जरूरत होती है। अगर आप खुद से फूल उगाते हैं, तो आप आसानी से फूल और माला बनाने और बेचने का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। अपने खुद के फूल उगाने की अच्छी बात ये है कि आप इसमें बहुत सारा पैसे बचा सकते है। लेकिन अगर आपके पास फूलों का बगीचा नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं! आप अभी भी किसी भी किसान से अच्छे रेट्स पर फूल खरीदकर अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको शुरुवात में कुछ पैसे लगाने होंगे, कम से कम 50,000 रुपये या 1 लाख रुपये। शादियों और त्योहारों के दौरान फूलों की कीमत बढ़ जाती है, जिससे आप अच्छा प्रॉफिट कमा सकते हैं। इस बिजनेस में आप लगभग 50,000 रुपये से 80,000 रुपये तक का प्रॉफिट केवल सीजन में कमा सकते हैं और बाकी दिन भी आप दिन का 3000 – 4000 रुपए तक की इनकम कर सकते है। और सबसे अच्छी बात यह है कि इस फूल बिज़नेस को शुरू करने के लिए आपको किसी भी लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है।
सिलाई और कढ़ाई का बिजनेस घर से शुरू किया जा सकता है। शुरुआती निवेश लगभग ₹5,000 – ₹20,000 और संभावित मुनाफ़ा ₹10,000 – ₹30,000। यह खासकर महिलाओं और हाउसवाइव के लिए आदर्श है। आप लोकल मार्केट में ग्राहकों के लिए कपड़े सिलाई, डिज़ाइन, कढ़ाई और बदलाव की सर्विसेज़ प्रदान कर सकते हैं। समय के साथ ऑनलाइन ऑर्डर लेना और सोशल मीडिया पर प्रमोशन करना इस बिजनेस को बढ़ाने में मदद करता है।
बच्चों की देखभाल का बिजनेस, निवेश ₹10,000 – ₹50,000 और मुनाफ़ा ₹20,000 – ₹50,000। इसे घर से शुरू किया जा सकता है। Parents हमेशा भरोसेमंद और सुरक्षित environment ढूंढते हैं। बच्चों की शिक्षा, खेल और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए सर्विस देना जरूरी है। सही स्टाफ और सुरक्षा उपायों के साथ यह बिजनेस तेज़ी से grow कर सकता है।
केटरिंग बिजनेस में पार्टियों, इवेंट्स और functions के लिए फूड सर्विसेज़ दी जाती हैं। निवेश और मुनाफ़ा आपके पैकेज और ऑर्डर साइज पर निर्भर करता है। घर से शुरू करके छोटे ग्रुप्स के लिए खाना बनाना, और धीरे-धीरे बड़े ऑर्डर्स और functions लेना संभव है। लोकल स्वाद, स्पेशल मेन्यू और हाई क्वालिटी सर्विस से बिजनेस expand किया जा सकता है।

कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाला बिजनेस शुरू करने के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जैसे कि मार्केट रिसर्च, बिज़नेस का रोडमैप, फंडिंग, कानूनी डॉक्युमेंट्स ऐसे कई फैक्टर्स होते हैं, जो एक बिज़नेस से जुड़े होते हैं, और उनके बिना बिज़नेस को शुरू नहीं किया जा सकता है। यह एक तरह के पिलर्स होते है, जो बिज़नेस को हमेशा सपोर्ट करते हैं।
सबसे सस्ता बिजनेस कौन सा है यह केवल मार्केट रिसर्च करने से ही मिलता है। और मार्केट की डिमांड्स के बारे में पता चलता है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह की सर्विस या फिर किस तरह के प्रोडक्ट्स की जरूरत लोगों को ज्यादा है। और यही आपके कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाला बिज़नेस आईडिया को चुनने में ज्यादा मददगार साबित होता है।
बिज़नेस आईडिया के बारे में सोचते वक़्त केवल इसी बात को ध्यान में रखना है कि कस्टमर्स क्या चाहता है, आपको उसी के अनुसार अपने टारगेट ऑडियंस को वो प्रोडक्ट या सर्विस बेचनी है। हमेशा किसी भी ऐसे बिज़नेस आईडिया पर काम करें, जो फ्रेश हो या फिर पुराना हो, लेकिन डिमांड ज्यादा है। जिससे आप अच्छा प्रॉफिट बना पाओगे।
जब भी आप कोई बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो उससे जुड़े रूल्स को जानना और उनका पालन करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। हर एक देश या जगह के अपने कुछ गवर्नमेंट रूल होते हैं, जिनके बारे में आपको सीखना जरूरी है। आपको अपने बिज़नेस को गवर्नमेंट रूल के हिसाब से अपने नाम पर रजिस्टर करना होगा और उससे जुड़े सभी डॉक्यूमेंट जैसे कि लाइसेंस बनाना होगा। और जितना भी प्रॉफिट आप इस कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाला बिजनेस के जरिए करते हैं, उसपर गवर्नमेंट को टैक्स भी देना होगा।
कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाला बिजनेस में एडजस्टमेंट करना होना जरुरी होता है। फ्लेक्सिबिलिटी या एडजस्टमेंट का मतलब यह है कि मार्केट कैसा चल रहा है उसके अनुसार अपने बिज़नेस प्लानिंग या फिर अपने प्रोडक्ट्स में बदलाव करने की फ्रीडम होना। आपके बिज़नेस में जो ज्यादा पॉपुलर है उसके साथ बने रहना, नए आइडियाज और स्ट्रैटजी को आज़माना जरूरी होता है, ताकि आप अपने कंपटीटर से दो कदम आगे रहें और प्रॉफिट बना सके।
| क्रम | व्यवसाय का नाम | विवरण |
|---|---|---|
| 1 | ब्रेकफास्ट ज्वाइंट | कम लागत में ऑफिस, स्कूल या बस अड्डों के पास शुरू किया जा सकता है। |
| 2 | जूस पॉइंट | जिम, स्कूल, अस्पताल जैसे क्षेत्रों के पास ताजे जूस बेचकर कमाई संभव है। |
| 3 | सिलाई / कढ़ाई | घर से शुरू कर सकते हैं; सिलाई ज्ञान होने पर बुटीक से ऑर्डर मिलते हैं। |
| 4 | ब्लॉगिंग | लेखन में रुचि रखने वालों के लिए वेबसाइट पर कंटेंट पब्लिश करके कमाई। |
| 5 | कुकिंग क्लासेस | स्वादिष्ट खाना बनाना आता है तो ऑनलाइन/ऑफलाइन क्लास के जरिए आय। |
| 6 | डे-केयर सेवाएं | बच्चों की देखभाल सेवा; वर्किंग पेरेंट्स के बीच उच्च मांग। |
| 7 | मैरिज ब्यूरो | सीमित संसाधनों में रिश्तों की जानकारी जुटाकर शुरू किया जा सकता है। |
| 8 | डांस सेंटर | नृत्य सिखाने के लिए घर या स्टूडियो में कक्षाएं लेकर बिजनेस किया जा सकता है। |
| 9 | फोटोग्राफी | कैमरा और कौशल से शादी या इवेंट्स में फोटोशूट कर कमाई। |
| 10 | योग प्रशिक्षक | योग ज्ञान से ऑनलाइन/ऑफलाइन कक्षाएं लेकर आय अर्जित की जा सकती है। |
| 11 | आइसक्रीम पार्लर | गर्मियों में अधिक मांग; फ्रेंचाइज़ी मॉडल के जरिए शुरुआत की जा सकती है। |
| 12 | ब्यूटी पार्लर | कम बजट में घर से शुरू कर सकते हैं; प्रशिक्षण आवश्यक। |
| 13 | हैंडक्राफ्ट सेलर | पारंपरिक हस्तशिल्प बेचकर लोकल कारीगरों को बढ़ावा। |
| 14 | केटरिंग | इवेंट्स में खाना सर्व करने का काम; एक बार की निवेश में टीम के साथ शुरुआत। |
| 15 | कोचिंग क्लासेस | विषय विशेषज्ञता से छोटे स्तर पर भी शुरू कर सकते हैं। |
| 16 | कंसल्टेंसी | लॉ, हेल्थ, फाइनेंस आदि क्षेत्रों में सलाह देकर कमाई; शून्य निवेश। |
| 17 | ट्रैवेल एजेंसी | पर्यटन सेवाएं प्रदान करना; होटल, यात्रा और गाइड का प्रबंध। |
| 18 | वेडिंग प्लानर | शादी की संपूर्ण योजना बनाकर आयोजन करना; उच्च आय संभव। |
| 19 | स्टेशनरी शॉप | स्कूल-कॉलेज के पास खोलें; कॉपी, पेन, चार्ट आदि की बिक्री। |
| 20 | मोबाइल एक्सेसरीज | ईयरफोन, चार्जर, मोबाइल केस आदि कम लागत में बेचकर मुनाफा कमाएं। |
| 21 | सोडा शॉप | कम निवेश में गर्मियों के मौसम में स्टॉल लगाकर लाभ कमाएं। |
| 22 | फूल-माला की दुकान | मंदिरों और आयोजनों के पास खोलकर रोज़ाना बिक्री संभव। |
| 23 | ऑटो चलाना | ऑटो किराए पर लेकर या खुद का खरीदकर नियमित आय अर्जित करें। |
| 24 | सब्जी बेचना | दुकान या ठेले से ताजा सब्जियों की बिक्री; सूझबूझ आवश्यक। |
| 25 | मेडिकल स्टोर | अस्पतालों के पास खोलें; लाइसेंस और फार्मासिस्ट आवश्यक। |
| 26 | गाड़ी पोछना | सुबह के समय सीमित घंटों में कार साफ करके नियमित कमाई। |
| 27 | किराना स्टोर | प्रतिदिन जरूरी सामान की बिक्री; अधिक मुनाफा और न्यून रिस्क। |
| 28 | फॉर्म भरने का काम | इंटरनेट और कंप्यूटर से ऑनलाइन फॉर्म भरकर घर से कमाई। |
| 29 | कॉस्मेटिक शॉप | कॉस्मेटिक उत्पादों की बढ़ती मांग के चलते लाभदायक व्यवसाय। |
| 30 | फ्रीलांस सर्विस | डिजाइनिंग, कंटेंट राइटिंग, ट्रांसलेशन आदि घर से सेवाएं देकर आय। |
| 31 | यूट्यूब चैनल | वीडियो कंटेंट बनाकर विज्ञापन और ब्रांड डील से कमाई। |
| 32 | ऑनलाइन ट्यूटर | छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाकर घर बैठे आमदनी। |
| 33 | सोशल मीडिया मैनेजमेंट | ब्रांड्स के लिए अकाउंट हैंडल करके फीस कमाना। |
| 34 | ग्राफिक डिजाइनिंग | लोगो, पोस्टर, ब्रोशर बनाकर प्रोजेक्ट बेस्ड कमाई। |
| 35 | वेबसाइट डिजाइनिंग | बिजनेस के लिए वेबसाइट बनाकर अच्छा मुनाफा। |
| 36 | ऑनलाइन बुटीक | घर से फैशन प्रोडक्ट्स बेचने का लाभदायक तरीका। |
| 37 | डिजिटल मार्केटिंग | SEO, Google Ads, सोशल मीडिया मार्केटिंग सेवाओं द्वारा आय। |
| 38 | प्रिंट ऑन डिमांड | T-shirt, कप, बैग आदि पर डिजाइन बनाकर ऑनलाइन बेचना। |
| 39 | लैपटॉप रिपेयरिंग | टेक्निकल ज्ञान से मरम्मत कर कम लागत में शुरुआत। |
| 40 | होम डेकोर प्रोडक्ट्स | हस्तनिर्मित या थोक में खरीदे प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन बेचना। |
| 41 | किताबों की दुकान | शैक्षणिक और प्रतियोगी पुस्तकों की बिक्री से लाभ। |
| 42 | खिलौनों की दुकान | बच्चों के खिलौने बेचकर त्योहारी सीजन में विशेष लाभ। |
| 43 | फर्नीचर रीसेलिंग | पुराना फर्नीचर खरीदकर मरम्मत करके दोबारा बेचना। |
| 44 | सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग | Python, Java, Excel आदि सिखाकर आमदनी। |
| 45 | संगीत क्लासेस | वोकल या इंस्ट्रूमेंटल सिखाकर ऑनलाइन/ऑफलाइन कमाई। |
| 46 | ई-बुक पब्लिशिंग | Amazon KDP जैसे प्लेटफॉर्म पर किताबें बेचकर रॉयल्टी कमाना। |
| 47 | एनिमेशन/वीडियो एडिटिंग | सोशल मीडिया और यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए सेवाएं देना। |
| 48 | हेल्थ सप्लीमेंट बिजनेस | ऑनलाइन/रिटेल में आयुर्वेदिक या फिटनेस प्रोडक्ट्स बेचना। |
| 49 | गिफ्टिंग शॉप | जन्मदिन, शादी आदि के उपहारों की कस्टम बिक्री। |
| 50 | डिलिवरी पार्टनर | Zomato, Swiggy या Amazon जैसी कंपनियों के साथ जुड़कर फुल/पार्ट टाइम इनकम। |
कम लागत में बिजनेस शुरू करना सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि सही प्लानिंग और मेहनत से यह हकीकत बन सकता है। मेरा मानना है कि छोटे-छोटे कदम ही बड़े मुनाफ़े की ओर ले जाते हैं। इस आर्टिकल में मैंने ऐसे बिजनेस आइडियाज और जानकारी साझा की है जो खास तौर पर उन लोगों के लिए हैं जो सीमित निवेश में सफलता पाना चाहते हैं। उम्मीद है कि ये सुझाव आपको प्रेरणा देंगे और आपके उद्यमी सफर को आसान बनाएंगे।
– आकृति जैन
कम लागत का बिज़नेस शुरू करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाला बिजनेस फिर भी किया जा सकता है। अगर आप ऊपर बताए गए टॉप 7 कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाला बिजनेस आइडियाज (कम लागत का बिजनेस) और सभी रूल्स का पालन करते हैं, तो आप बहुत ज्यादा खर्च किए बिना एक सफल बिज़नेस कर सकते हैं।
बस यह ध्यान में रहे कि किसी भी बिज़नेस को सफल बनाने के लिए आपको खुद से मेहनत करनी होगी, शुरुवात में प्लान बनाने से लेकर, प्रोडक्ट को मार्केट में लाने और उसे लोगो तक पहुँचाने तक की सभी जिम्मेदारी आपकी होती है। कम लागत में ज्यादा मुनाफा वाला बिजनेस में शुरुवात में यही कोशिश करे कि आप खुद ही सब कुछ संभाले, ताकि आपके बाकी के खर्चे बच सके।
क्या आपको पढ़ाना पसंद है और इसी के जरिये आप पैसा भी कमाना चाहते हैं? तो chegg आपके लिए लेके आया है Q&A एक्सपर्ट बनने का मौका। आज ही अपने सब्जेक्ट की एक्सपर्टिज से स्टूडेंट्स की मदद करे, उनके सवालों का जवाब दें और उसके बदले में पैसे कमाए। तो देरी किस बात की, आज ही chegg पर Q&A experts के लिए अप्लाई करें और अपने सपनों को पूरा करें।

कम लागत का बिजनेस हो या फिर कोई अन्य बिज़नेस हो, शुरू करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, कि बिज़नेस करने वाले की उम्र 18 साल से ज्यादा हो। जहाँ पर बिज़नेस करना है, वहाँ का नागरिक होना चाहिए, और जो भी रूल होंगे उन सभी को फॉलो करना होगा। यदि लोकल रूल्स के बारे में पता न हो तो किसी भी बिज़नेस एडवाइजर से या फिर अटॉर्नी से मदद ले सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग बिज़नेस आने वाले समय मे सबसे ज्यादा पॉपुलर होने वाला है, इसलिए अभी से इस पर लोगों ने काम करना शुरू कर दिया है। यह एक ऐसा बिज़नेस है जिसे कम से कम इन्वेस्टमेंट में भी किया जा सकता है जैसे कि 10000 रुपए या फिर उससे भी कम। पर ये सब कुछ दी जाने वाली सर्विस, टारगेट ऑडियंस और इसके लिए लगने वाले सॉफ्टवेयर और टूल्स पर भी डिपेंड करता है।
फ्रीलांसिंग, इ-कॉमर्स स्टोर, वर्चुअल असिस्टेंस, ऑनलाइन ट्यूशन, हैंडमेड प्रोडक्ट्स बेचना, हेल्थ एंड वैलनेस कोचिंग सेंटर और इवेंट प्लानिंग जैसे कई बिज़नेस दो हजार रुपए में शुरू करें ये बिजनेस और कमाएं लाख रुपये महीना। किसी भी बिज़नेस को हमेशा अपने स्किल्स और रइंट्रेस्ट के आधार पर चुनो जिससे कि आपके सक्सेस का रास्ता आसान होने लगेगा।
1000 रुपए में भी बिज़नेस शुरू किया जा सकता है। ये बिज़नेस ऐसे होते हैं, जिसमें केवल आपके स्किल्स के आधार पर चलाया जा सकता है, बस कुछ जरूरी चीजों के लिए आपको 1000 रुपए खर्च करने होते है, जैसे कि ऑनलाइन टीचिंग, ब्लॉगिंग, मोबाइल रिपेरिंग, फ़ूड डिलीवरी, फ़ोटो एडिटिंग जैसे कई आइडियाज हैं, जिससे kam paise me business शुरू किया जा सकता है।
500 रुपए में आजकल मोबाइल का रिचार्ज तक नही आता है पर आप इसी 500 रुपए से बिज़नेस भी शुरू कर सकते है। जैसे कि पेट सिटींग सर्विस, घरपर बने क्राफ्ट्स को बेचना, क्लीनिंग सर्विस आदि। यह सभी बिज़नेस 500 रुपए से शुरू हो सकते हैं और अगर लगन के साथ किया जाए तो इन्हें भी कम पैसे में ज्यादा कमाई वाला बिजनेस बनाया जा सकता है।
: नीचे कुछ लोकप्रिय और आसान बिजनेस आइडिया दिए गए हैं जिन्हें आप घर से ही शुरू कर सकते हैं:
ऑनलाइन ट्यूटरिंग: बच्चों या प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाना।
ब्लॉगिंग या यूट्यूब चैनल: अपने शौक (जैसे खाना, शिक्षा, फैशन) से संबंधित कंटेंट बनाकर।
फ्रीलांसिंग: लेखन, डिजाइनिंग, डेटा एंट्री या अनुवाद जैसे काम ऑनलाइन करना।
हैंडमेड प्रोडक्ट्स बनाना: मोमबत्तियाँ, राखियाँ, पेंटिंग, ग्रीटिंग कार्ड आदि।
घरेलू खाना/टिफिन सर्विस: आसपास के दफ्तरों या छात्रों को घर का बना खाना पहुँचाना।
ऑनलाइन रीसैलिंग: Flipkart, Amazon, Meesho जैसे प्लेटफार्म पर प्रोडक्ट्स बेचना।
कुकिंग/बेकिंग क्लासेस: स्वादिष्ट रेसिपी सिखाकर कमाई करना।
Authored by, Aakriti Jain
Content Curator
Aakriti is a writer who finds joy in shaping ideas into words—whether it’s crafting engaging content or weaving stories that resonate. Writing has always been her way of expressing herself to the world. She loves exploring new topics, diving into research, and turning thoughts into something meaningful. For her, there’s something special about the right words coming together—and that’s what keeps her inspired.
Editor's Recommendations
Chegg India does not ask for money to offer any opportunity with the company. We request you to be vigilant before sharing your personal and financial information with any third party. Beware of fraudulent activities claiming affiliation with our company and promising monetary rewards or benefits. Chegg India shall not be responsible for any losses resulting from such activities.
Chegg India does not ask for money to offer any opportunity with the company. We request you to be vigilant before sharing your personal and financial information with any third party. Beware of fraudulent activities claiming affiliation with our company and promising monetary rewards or benefits. Chegg India shall not be responsible for any losses resulting from such activities.