Quick Summary
यूट्यूब चैनल आइडियाज:
भारत में लगभग 4.67 मिलियन YouTube यूज़र हैं। YouTube को Google के बाद दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन भी माना जाता है। भारत में कई सफल YouTubers हैं, जिनमें कैरीमिनाटी, भुवन बाम, मधुलिका, टेक्निकल गुरुजी आदि के नाम शामिल हैं। भारत के इन यूटुबेरस की सफलता के बाद काफी लोग यूट्यूब में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे है।
यूट्यूब पर एक सफल चैनल शुरू करने के लिए आपको अपने जुनून, रुचियों और विशेषज्ञता पर ध्यान देना चाहिए। आप बुक रिव्यू, कुकिंग वीडियो, ट्रैवल व्लॉग, एजुकेशनल कंटेंट या अपनी पसंद के अन्य विषयों पर वीडियो बना सकते हैं। चेहरा दिखाए बिना भी आप सफल हो सकते हैं—जैसे कि एनिमेशन, स्लाइड शो, या वॉयसओवर के ज़रिए वीडियो तैयार कर सकते हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको Trending और Popular यूट्यूब चैनल आइडियाज और Topics के बारे में बताएगे जिन पर आप यूट्यूब चैनल बनाकर अच्छे पैसे कमा सकते है।
जब भी हम एक नया यूट्यूब चैनल बनाने के बारे में सोचते है तो थोड़े असमंजस में पड़ जाते है कि किस विषय पर youtube channel बनाए। हम आपको ऐसे ही यूट्यूब चैनल आइडियाज के बारे में बताएगे जिन पर चैनल बनाने से आपका चैनल जल्दी ग्रो होगा।
लोग ऐसा वीडियो कंटेंट देखना पसंद करते हैं, जो दिलचस्प और मजेदार हो। आप अपने इंटरेस्ट के अनुसार YouTube चैनल के लिए कोई भी टॉपिक ले सकते हैं। यहां YouTube/यूट्यूब के सबसे पॉपुलर आइडियाज़ (youtube channel ideas 2025) और उनकी प्रदर्शन मेट्रिक्स हैं:
Trending topics for Youtube 2025 | Views | Likes | Ad Revenue |
ट्यूटोरियल | मध्यम | मध्यम | मध्यम |
व्लॉगिंग | मध्यम | उच्च | मध्यम |
शैक्षिक वीडियो | मध्यम | उच्च | मध्यम |
वीडियोग्राफी | मध्यम | मध्यम | मध्यम |
नृत्य वीडियो | उच्च | उच्च | मध्यम |
खाना पकाना | मध्यम | उच्च | मध्यम |
तकनीकी ज्ञान | मध्यम | मध्यम | मध्यम |
गेमिंग चैनल | उच्च | मध्यम | उच्च |
यात्रा व्लॉगिंग | मध्यम | उच्च | मध्यम |
शिल्प और कला | मध्यम | मध्यम | मध्यम |
अनबॉक्सिंग वीडियो | मध्यम | उच्च | मध्यम |
समाचार चैनल | मध्यम | मध्यम | कम |
उत्पाद समीक्षा | मध्यम | मध्यम | मध्यम |
पुस्तक/मूवी समीक्षा | मध्यम | मध्यम | मध्यम |
कॉमेडी | उच्च | उच्च | उच्च |
जीवन हैक्स | मध्यम | उच्च | मध्यम |
फिटनेस और योग | मध्यम | उच्च | मध्यम |
इनमें से हमने आपके लिए 10 सबसे अच्छे Youtube Content Ideas in Hindi चुने हैं। चलिए डिटेल में जानें कि यूट्यूब चैनल कैसे बनाये।
यदि आपको किसी टॉपिक का अच्छा नॉलेज है और आप पढ़ाने का शौक रखते हैं तो आप उस यूट्यूब ट्रेंडिंग टॉपिक्स 2025 पर एजुकेशनल वीडियो बनाना शुरू कर सकते हैं। दरअसल, कई लोग पढ़ाई के लिए YouTube वीडियो देखना पसंद करते हैं। आप छात्रों के लिए रिकॉर्ड किए गए सेशन भी अपलोड कर सकते हैं।
‘ट्यूटोरियल’ शब्द दुनिया भर में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला कीवर्ड है। इसलिए, जब आपके वीडियो में ये शब्द होता है, तो वो ज्यादा लोगों तक पहुंचता है। इससे आपके सब्सक्राइबर्स बढ़ेंगे और आप YouTube से अच्छी इनकम पा सकते हैं। ट्यूटोरियल वीडियो बनाना और ऑनलाइन पढ़ाना यूट्यूब चैनल के लिए सबसे अच्छे आइडियाज में से एक है।
लोग इंटरनेट पर नई और अलग-अलग खाने की रेसिपी खोजते रहते हैं। जिन्हें खाना बनाना नहीं आता वो लोग भी YouTube से खाना बनाना सीखते हैं। नए रेसिपी के लिए लोगों की रुचि ने YouTube पर खाना पकाने वाले वीडियो की मांग बढ़ा दी है। इसलिए कुकिंग भी यूट्यूब चैनल आइडियाज की लिस्ट में ऊपर है।
यह आज के समय का सबसे ज्यादा trending youtube topic है क्योकि हर कोई नई-नई चीजो और अनुभवो के बारे में जानना चाहता है। vlogging के जरिए आप अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या के बारे में अच्छे या बुरे विडियो बना सकते है। vlogging के जरिए आप अपने मोबाइल फोन से ही विडियो shoot करके upload कर सकते है।
Vlogging में कई सारे टॉपिक्स है जैसे – lifestyle vlogging में आप अपनी lifestyle के बारे में दिखा सकते है, travel vlogging में आप अपने द्वारा घूमी हुई जगहों कि वीडियो बना सकते है और बता सकते है कि वहाँ क्या फेमस है और कहाँ घूमना चाहिए , village vlogging में गाव के रहन-सहन के बारे में जानकारी दे सकते है, couple vlogging में married life या relationship में आने वाले moments को साँझा कर सकते है और food vlogging में आप किसी क्षेत्र विशेष की recipe को दिखा सकते है।
आज कल कुछ भी खरीदारी करने से पहले लोग YouTube वीडियो देखते हैं। फिर चाहे वो फोन हो या गाड़ी, या कुछ और। ऐसे में एक YouTube वीडियो सभी doubts को क्लियर कर देता है। हां, इन दिनों प्रोडक्ट रिव्यू वीडियो को इतना ही इंपॉर्टेंस दिया जा रहा है।
YouTube चैनलों के लिए प्रोडक्ट रिव्यू करना बहुत ज्यादा बेनेफिशियल हो सकता है। पर, इसमें कुछ पैसे इन्वेस्ट करने की ज़रूरत होती है क्योंकि रिव्यू वीडियो बनाने के लिए आपको कई प्रोडक्ट खरीदने पड़ते हैं। लेकिन एक बार जब आपका चैनल चलने लग जाता है, तो आपको brands भी अपने products भेजते है रिव्यु करने कि लिए।
आजकल YouTube पर मजेदार वीडियो सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। जब मोटिवेशनल वीडियोज़ काम नहीं करती, तो हल्की-फुल्की कॉमेडी वाले वीडियो लोगों का अच्छा एंटरटेन करते हैं। यही वजह है जो कॉमेडी कंटेंट को YouTube चैनल के लिए सबसे अच्छे 7 आइडियाज़ में से एक बनाता है।
वीडियो में बोलते समय आप जिन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वो आपके दर्शकों को दिल खोलकर हंसाने के लिए होना चाहिए। चाहे स्टैंड-अप कॉमेडी के रूप में हो या किसी फिल्म या टीवी सीरियल के किसी दृश्य का मज़ाक उड़ाने का हो।
गेमिंग की तरफ बच्चों से लेकर बड़े तक रुचि दिखा रहे हैं। गेमिंग वीडियो को दुनिया भर के यूज़र्स के बीच काफी फैलाया जाता है। बहुत से लोगों को गेमिंग का शौक होता है और इसलिए वे YouTube पर तरह तरह के गेमों के प्लेथ्रू वीडियो (वो वीडियोस जिनमे एक इंसान गेम खेल रहा होता है और आप उनकी screen देख पाते है) देखते हैं। अगर आप game खेलने में माहिर है तो आप Gaming Channel शुरू कर सकते है। लोग गेमिंग वीडियो इन वजहों से देखते हैं:
गेमिंग लाइवस्ट्रीम:
अपने गेम खेलने के अनुभव को लाइव दिखाएं और साथ ही दर्शकों से रियल-टाइम में बातचीत करें।
गेमिंग ट्यूटोरियल:
दर्शकों को गेम खेलने की उपयोगी टिप्स, ट्रिक्स और रणनीतियाँ सिखाएं।
गेम समीक्षा:
नए और लोकप्रिय गेम्स का रिव्यू करें और अपने अनुभव व राय साझा करें।
आज के समय में लोग अपने हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। लेकिन पर्सनल ट्रेनर को काम पर रखना काफी महंगा है। लोग जिम जाने और इक्विपमेंट का इस्तेमाल करने को लेकर भी कंफ्यूज हो जाते हैं। यही कारण है जो उन्हें घर पर ही सॉल्यूशन खोजने पर मजबूर करते हैं।
अगर आपको बॉडी बिल्डिंग करना या अपने शरीर को fit रखना पसंद है तो आप फिटनेस चैनल बना सकते है। इसमें आप अपने daily Gym routine के अलावा bodybuilding के tips और diet routine को बता सकते हो।
मेंटल हेल्थ लोगों के लाइफ में एक इम्पोर्टेन्ट जगह रखता है। दिन भर की तमाम भाग दौड़ के बाद, लोग अपने मन को अच्छा करने और खुद को तरोताजा करने की कोशिश करते हैं। मन को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका ध्यान लगाना यानी मेडिटेशन है।
आप अपने चैनल पर मेडिटेशन या सेल्फ-हेल्प वीडियो बनाकर डाल सकते हैं। ये YouTube चैनल के लिए एक अच्छा आईडिया है। आप अपने वीडियो के जरिए लोगों को मेंटल डिप्रेशन के बारे में सलाह दे सकते हैं। आप एंगर, एंजाइटी, डिप्रेशन आदि से निपटने के उपाय सुझा सकते हैं।
अगर आपको किताबें पढ़ने और फिल्में देखने का शौक है, तो आप इसे YouTube पर ले जा सकते हैं और अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आप नए बुक्स और मूवीज की रिव्यू कर सकते हैं और ऑडियंस के साथ अपना एक्सपीरियंस शेयर कर सकते हैं। इससे उन्हें ये आईडिया लगाने में मदद मिलती है कि क्या उनके लिए ये बुक को पढ़ना या मूवी देखना सही है?
अगर आप Investment के बारे में जानकारी रखते है और उससे अच्छा खासा पैसा कमा रहे है तो आपको youtube channel जरुर शुरु करना चाहिए। आप Share market और पैसे को सही से invest करने के बारे में बता सकते है। इसके अलावा आप नए-नए Shares और उनसे Profit कमाने के बारे में बता सकते है और market को कैसे समझे जिससे आप सही से पैसा कमा सके के बारे में जानकारी दे सकते है।
क्रम संख्या | चैनल का प्रकार | कंटेंट विवरण | उदाहरण चैनल्स | टिप्स |
---|---|---|---|---|
1 | शैक्षिक एनीमेशन | विज्ञान, इतिहास, गणित जैसे विषयों को आसान बनाएं | अक्षर ज्ञान, TED-Ed | सरल भाषा, आकर्षक विजुअल्स, नियमित अपलोड |
2 | बच्चों की कहानियाँ | नैतिक और मनोरंजक स्टोरीज बच्चों के लिए | ChuChu TV, Kids Hut | रंग-बिरंगे कैरेक्टर्स, छोटी और रोचक कहानियाँ |
3 | कॉमेडी एनीमेशन | मज़ेदार और हल्के-फुल्के एनीमेटेड स्केच | SML, Funny Toonz | हास्यपूर्ण स्क्रिप्ट, जीवंत एनीमेशन |
4 | गेमिंग एनीमेशन | गेम्स जैसे Minecraft, Roblox के एनीमेटेड वीडियो | A4 Animation | गेमिंग ट्रेंड्स पर फोकस, क्रिएटिव स्टोरीलाइन |
5 | म्यूजिकल एनीमेशन | बच्चों के लिए गाने, भजन, और संगीत एनीमेशन | LooLoo Kids | आकर्षक संगीत, सिंक्रोनाइज्ड एनीमेशन |
SEO तकनीकों का इस्तेमाल करें:
वीडियो को अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए टाइटल, डिस्क्रिप्शन और टैग्स में उपयुक्त कीवर्ड का प्रयोग करें ताकि वे सर्च में ऊपर आएँ।यूट्यूब चैनल मोनेटाइज अथवा एक्सपर्ट बनकर कमाओ |
अपने जुनून को अपनाएं:
ऐसे विषयों पर वीडियो बनाएं जो आपको वास्तव में पसंद हों। अपनी रुचियों और जानकारी के क्षेत्रों पर फोकस करें।
नियमित कंटेंट पोस्ट करें:
दर्शकों की रुचि बनाए रखने के लिए एक तय समय पर लगातार वीडियो अपलोड करते रहें।
दर्शकों से संवाद बनाए रखें:
कमेंट्स का उत्तर दें और अपने दर्शकों के साथ संवाद स्थापित करें, ताकि वे आपके चैनल से जुड़ाव महसूस करें।
चैनल को प्रमोट करें:
अपने यूट्यूब चैनल को सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रचारित करें ताकि अधिक लोग आपके वीडियो तक पहुँच सकें।
अगर आप YouTube के अलावा और अधिक पैसा कमाने का सोच रहे हैं, तो आप Chegg इंडिया में एक्सपर्ट बनकर कमा सकते हैं। Chegg एक ई-लर्निंग पोर्टल है, जो दुनिया भर के लाखों छात्रों और ट्यूटर्स को जोड़ता है। इसका गोल एक्सपर्ट्स की मदद से यूट्यूब ट्रेंडिंग टॉपिक्स 2025 के बारे में छात्रों के डाउट्स को दूर करना है।
एक टॉपिक एक्सपर्ट के रूप में आप वेबसाइट पर छात्रों द्वारा पोस्ट किए गए सवालों का जवाब दे सकते हैं और हर जवाब के पैसे कमा सकते हैं। Chegg प्लेटफॉर्म पर एक्सपर्ट्स के लिए कई तरह के टॉपिक अवेलेबल हैं। आपका ये रोल आपको एक्स्ट्रा पैसे कमाने और आपके टॉपिक के बारे में नॉलेज को बढ़ाने में मदद करेगी।
तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? आज ही साइन अप करें!
अपना YouTube चैनल शुरू करने के लिए आप नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
विषय / कैटेगरी | YouTube चैनल नाम सुझाव |
---|---|
General / Multi-Topic | VisionVibes, Desi Junction, Trend Tadka, Creative Cuppa, Naya Daur Media |
शैक्षिक (Educational) | Gyan Junction, EduVerse Hindi, BrainyBytes, Soch Ki Dunia, StudySphere |
हास्य और एंटरटेनमेंट | Hasi Ke Patakhe, Comedy Chaat, LOL Lassi, Majakiya Manch, Dhasu Duniya |
गेमिंग चैनल | PlayNama, GameOn Hindi, Noob To Ninja, Controller Chronicles, Joystick Junction |
Self-Help / Motivational | Udaan Thoughts, Man Ki Baat 2.0, Rise Inside, AatmaGyaan, Safalta Mantra |
Stories / Mythology / Spiritual | Katha Lok, Bhakti Toon, Adbhut Kahaniyaan, Vedic Varta, Mantra Manch |
Animation / Faceless Content | VoiceToon, Silent Stories, ChitraKatha, FrameByFrame, Ghostly Gyaan |
अक्सर YouTube चैनल बनाते ही मन में सवाल आता है कि YouTube पैसे कब देता है, तो इसके लिए जैसे ही आप 1000 सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लेते हैं और देखने का एक समय पूरा कर लेते हैं, तो आप YouTube से पैसा कमाने के एलिजिबल हो जाएंगे। जिसके बाद, आप प्रति व्यू का YouTube से पैसा कमा सकते हैं।
शुरुआत में आपको अपनी ऑडियंस बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जैसे ही आपके सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ेगी आप अपने चैनल से कमाई कर सकते हैं और प्रत्येक निश्चित व्यू के लिए आपको पैसे मिलेगा। ऐसे कई अद्वेर्तिसेमेन्ट(प्रचार) होंगे जो आपका वीडियो शुरू होने से पहले चलेंगे। ये आपकी इनकम का मुख्य स्त्रोत है और इसे एडवरटाइजिंग रेवेन्यू कहते है।
YouTube से पैसा कमाने के एक अन्य source प्रोडक्ट बेचना है। आप अपने वीडियो में प्रोडक्ट का विज्ञापन कर सकते हैं और अपना खुद का माल भी बना सकते हैं। ये सबसे अच्छी मार्केटिंग स्ट्रेटजी में से एक है, जिसका उपयोग आप YouTube चैनल की कमाई बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। आपके वीडियो में प्रोडक्ट का प्रचार करने से आपके सब्सक्राइबर्स के बीच ब्रांड जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी। जब वे इसकी खरीदारी करेंगे तो आप अच्छी खासी पैसे कमा सकते हैं।
धैर्य और निरंतरता से आप निश्चित रूप से अपने टारगेट तक पहुंच सकते हैं। ऊपर हमने सबसे अच्छे यूट्यूब चैनल आइडियाज (youtube channel ideas 2025) बताए हैं। इंटरेस्टिंग कंटेंट तैयार करने के लिए आपको बस एक क्रिएटिव माइंड की जरूरत है। एक YouTuber के रूप में शुरुआत करने के लिए आपको भारी खर्च करने की जरुरत नहीं है। आपके पास उपलब्ध संसाधन से शुरुआत कर सकते हैं और जर्नी को आगे बढ़ा सकते हैं। इस तरह प्रभावी योजना और स्ट्रेटेजी बनाने से आपको जल्द ही अपने गोल तक पहुंचने में मदद मिलती है।
अपने वीडियो अपनी क्षेत्रीय भाषा में बनाएं। अपनी मातृ भाषा का इस्तेमाल करने से आपको अपने दर्शकों से भरोसेमंद तरीके से जुड़ने में मदद मिलती है और आपको ज्यादा पहुंच मिलती है। ऐसी भाषा में कैप्शन जोड़ें जो लोगों के लिए पढ़ने में आसान हो। तो आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं? एक YouTuber के रूप में शुरुआत करें और अपने सपनों को पूरा करें।
क्रम संख्या | सुझाव | विवरण |
---|---|---|
1 | नियमित वीडियो पोस्ट करें | एक तय समय पर वीडियो अपलोड करें ताकि दर्शकों का जुड़ाव बना रहे और निरंतरता बनी रहे। |
2 | आकर्षक थंबनेल तैयार करें | थंबनेल को ऐसा बनाएं जो आकर्षक हो और वीडियो की विषयवस्तु को सही रूप में दर्शाए। |
3 | सोशल मीडिया पर प्रचार करें | अपने चैनल और वीडियो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर साझा करें। |
4 | अन्य यूट्यूबर्स के साथ कोलैब करें | सहयोगी वीडियो बनाकर नए दर्शकों तक पहुँचने और नेटवर्क बढ़ाने का अवसर पाएं। |
5 | दर्शकों से संवाद करें | कमेंट्स का उत्तर दें, पोल्स या लाइव सेशन के माध्यम से दर्शकों के साथ जुड़ाव बनाए रखें। |
भारत में YouTube की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, कई लोग इस मंच पर करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस लेख में 2025 के लिए कुछ प्रमुख और trending यूट्यूब चैनल आइडियाज और topics का विश्लेषण किया गया है, जो नए YouTubers को मदद कर सकते हैं। YouTube एक प्रभावी मंच है जहां विविध सामग्री बनाने के लिए कई संभावनाएँ मौजूद हैं। अपने चैनल की सफलता के लिए धैर्य, निरंतरता और सही रणनीति आवश्यक है। अच्छी योजना और अपने दर्शकों के साथ जुड़ाव से आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
YouTube पर मनोरंजन सबसे लोकप्रिय टॉपिक है। इसके लिए बड़ी संख्या में YouTubers हैं जो कॉमेडी वीडियो बनाते हैं और ढेर सारे सब्सक्राइबर हासिल करते हैं। स्ट्रेसफुल लाइफ के बीच लोग अपने मनोरंजन के तरीके ढूंढ ही लेते हैं। यहीं पर मनोरंजन वीडियो काम करते हैं। कॉमेडी वीडियो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा फेमस है। आप इस तरह का कंटेंट बनाकर YouTube पर अच्छी पोज़िशन बनाए रख सकते हैं।
YouTube पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो का टॉपिक मनोरंजन है। मनोरंजन वीडियो बनाने वाले YouTubers की संख्या काफी अधिक है जो कॉमेडी वीडियो से अनेक सब्सक्राइबर हासिल करते हैं। दरअसल, स्ट्रेसफुल लाइफ के बीच लोग अपने लिए मनोरंजन के तरीके ढूंढते हैं। इसलिए, मनोरंजन वीडियो पर अच्छे व्यूज आते हैं। आप इस तरह का कंटेंट बनाकर YouTube से पैसा कमा सकते हैं।
किसी भी टॉपिक, आमतौर पर आपकी रुचियों और टॉपिक पर डिपेंड करती है। हालाँकि, एजुकेशनल ट्यूटोरियल सबसे आसान टॉपिक है। इस काम को आप अपने घर से ही कर सकते हैं। आपको बस कुछ टॉपिक का अच्छा नॉलेज और पढ़ाने का बेहतर तरीका पता होना जरूरी है। आप अपने रिकॉर्ड किए गए YouTube वीडियो के जरिए से कई क्लास के बच्चों को सलाह दे सकते हैं।
YouTube वीडियो में क्वालिटी ही मायने रखती है। आप जितनी अधिक रोचक और हाई-क्वालिटी वाली कंटेंट बनाते हैं, आपका सब्सक्राइबर्स उतना ही बढ़ता है। यूट्यूब ट्रेंडिंग टॉपिक्स 2025 को फॉलो करने की कोशिश करें और उन पर वीडियो बनाएं। नए टॉपिक पर वीडियो अधिक ऑडियंस को अट्रैक्ट करते हैं और आपके सब्सक्राइबर्स बढ़ते हैं। अपने चैनल को अपडेट रखें और अपने वीडियो अपने दोस्तों, परिवार आदि के साथ शेयर करें। इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट करें।
आपके YouTube चैनल का नाम आपके चैनल की नेचर पर डिपेंड करता है। ये उन टॉपिक से रिलेटेड होना चाहिए जिन्हें आप अपने चैनल में कवर करते हैं। अपने चैनल के टॉपिक के according अपने YouTube चैनल का नाम डिज़ाइन करें जो ऑडियंस का ध्यान भी खींचे। आप क्रिएटिव YouTube चैनल नामों के लिए इंटरनेट का रेफरेंस भी ले सकते हैं।
मई 2025 तक, YouTube पर सबसे अधिक सब्सक्राइब किया गया चैनल है MrBeast (जिमी डोनाल्डसन), जिसके लगभग 397 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
दूसरे स्थान पर भारत का लोकप्रिय चैनल T-Series है, जिसके पास लगभग 294 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
MrBeast अपने विशाल चैरिटी अभियानों, दिलचस्प चुनौतियों और मनोरंजक कंटेंट के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।
अगर बात हिंदी या भारतीय दर्शकों की करें, तो T-Series सबसे बड़ा चैनल है, जो मुख्य रूप से बॉलीवुड संगीत और फिल्मों से जुड़ा कंटेंट पेश करता है।
Editor's Recommendations
Authored by, Amay Mathur | Senior Editor
Amay Mathur is a business news reporter at Chegg.com. He previously worked for PCMag, Business Insider, The Messenger, and ZDNET as a reporter and copyeditor. His areas of coverage encompass tech, business, strategy, finance, and even space. He is a Columbia University graduate.
Chegg India does not ask for money to offer any opportunity with the company. We request you to be vigilant before sharing your personal and financial information with any third party. Beware of fraudulent activities claiming affiliation with our company and promising monetary rewards or benefits. Chegg India shall not be responsible for any losses resulting from such activities.
Chegg India does not ask for money to offer any opportunity with the company. We request you to be vigilant before sharing your personal and financial information with any third party. Beware of fraudulent activities claiming affiliation with our company and promising monetary rewards or benefits. Chegg India shall not be responsible for any losses resulting from such activities.