Blog Kaise Banaye? | 6 स्टेप्स में अपना फ्री ब्लॉग शुरू करें in Hindi

On this page
Share

Summary

Blog kaise banaye?

  • एक प्लेटफॉर्म चुनें, जैसे WordPress या Blogger।
  • डोमेन नाम खरीदें और होस्टिंग सेवा सेटअप करें।
  • आकर्षक डिज़ाइन के साथ ब्लॉग को सेटअप करें।
  • नियमित रूप से उपयोगी और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट लिखें।
  • SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) का ध्यान रखें।
  • सोशल मीडिया और अन्य चैनलों के माध्यम से ब्लॉग का प्रचार करें।

बहुत से लोग मार्केट में अपनी ऑनलाइन प्रेसेंस को एक्सपैंड करने के तरीके ढूंढते हैं। मार्केट में ऑनलाइन प्रेसेंस बढ़ाने का सबसे पॉपुलर स्ट्रेटेजी में से एक ब्लॉग लॉन्च करना है। हालांकि, ये बात हर कोई नहीं जानता कि ब्लॉग क्या है और इसे कैसे शुरू करते हैं। यहां हम आपको बताएँगे कि blog kaise banaye, जो आपकी बिजनेस को बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही हम ब्लॉग्गिंग के फायदे के बारे में भी बता रहे हैं, जो आपको ब्लॉग बनाने के लिए मोटिवेट कर सकता है।

ब्लॉग बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का चयन करना होगा, जैसे कि Blogger या WordPress। इसके बाद, आपको ब्लॉग के लिए डोमेन नाम और होस्टिंग सेटअप करना होगा। फिर, आप एक आकर्षक डिज़ाइन चुन सकते हैं और नियमित रूप से उपयोगी और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री लिख सकते हैं।

ब्लॉग क्या होता है? ब्लॉगिंग कैसे शुरू करें? | blogger kaise bane

Blog Kaise Banaye यह जानने से पहले आपको पता होना चाहिए कि ब्लॉग क्या होता है। ब्लॉग एक तरह की रेगुलर अपडेट की जाने वाली वेबसाइट्स है, जो किसी टॉपिक पर जानकारी प्रदान करती हैं। ब्लॉग शब्द “वेब” और “लॉग” शब्दों से मिला कर बना है। ब्लॉग शुरुआत में सिर्फ एक ऑनलाइन डायरी थी, जहां लोग वेब पर अपने डेली लाइफ स्टाइल के बारे में लॉग रख सकते थे। अब वो individuals और बिजनेस के लिए जानकारी और अपडेट शेयर करने के लिए एक एसेंशियल फोरम में बदल गए हैं। आज कई लोग फुल-टाइम ब्लॉगर के तौर पर भी ब्लॉगिंग करके पैसा कमाते हैं।

सरल शब्दों में कहें तो, ब्लॉग एक ऑनलाइन जर्नल या वेबसाइट है जहाँ आप अपने विचारों, अनुभवों, ज्ञान, या रुचि के विषयों पर जानकारी लिख सकते हैं।

यहां ब्लॉग बनाने की प्रक्रिया के मुख्य चरण दिए गए हैं:

  1. ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का चयन: Blogger: यह Google द्वारा प्रदान किया गया एक मुफ्त ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जो शुरुआत करने वालों के लिए सबसे सरल है।
  2. WordPress: यह एक मजबूत और लचीला प्लेटफॉर्म है, जो आपको आपके ब्लॉग पर अधिक नियंत्रण प्रदान करता है।

ब्लॉग के प्रकार | blogging kya hai

ब्लॉग विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • व्यक्तिगत ब्लॉग: ये ब्लॉग आमतौर पर लेखक के व्यक्तिगत जीवन, विचारों और अनुभवों पर केंद्रित होते हैं।
  • व्यावसायिक ब्लॉग: इन ब्लॉग का उपयोग व्यवसायों द्वारा अपनी कंपनी, उत्पादों या सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
  • विषय-आधारित ब्लॉग: ये ब्लॉग किसी विशिष्ट विषय या रुचि के क्षेत्र पर केंद्रित होते हैं, जैसे कि खाना बनाना, यात्रा, या प्रौद्योगिकी।

ब्लॉग के प्रमुख अंग | Key Parts of a Blog | vlog kese banate he

आज हम जानेंगे कि एक सफल ब्लॉग की रचना के प्रमुख अंग कौन-कौन से हैं। क्या आप जानते हैं कि ब्लॉग का शीर्षक ही आपके पाठकों को सबसे पहले आकर्षित करता है? और परिचय का एक अच्छा पैराग्राफ उन्हें आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मुख्य कंटेंट आपके ज्ञान और दृष्टिकोण को प्रस्तुत करती है, जबकि निष्कर्ष पाठकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। आइए, इन सभी अंगों की रोमांचक यात्रा पर चलें और जानें कि एक अद्भुत ब्लॉग कैसे बनाया जाए।

ब्लॉग के प्रमुख अंग इस प्रकार है:

  1. शीर्षक:
    • प्रत्येक ब्लॉग पोस्ट का एक शीर्षक होता है, जो पाठकों को बताता है कि पोस्ट किस बारे में है।
  2. कंटेंट:
    • ब्लॉग पोस्ट का मुख्य भाग, जहाँ लेखक अपने विचार, जानकारी, अनुभव, या कहानियाँ साझा करते हैं। इसमें शब्द , चित्र, वीडियो, और अन्य मल्टीमीडिया शामिल हो सकते हैं।
  3. प्रकाशन तिथि:
    • यह बताती है कि पोस्ट कब प्रकाशित की गई थी। यह पाठकों को यह जानने में मदद करता है कि कंटेंट कितनी ताजा है।
  4. लेखक का नाम:
    • यह बताता है कि पोस्ट किसने लिखी है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि पाठक लेखक की विश्वसनीयता और दृष्टिकोण को जानना चाहते हैं।
  5. टिप्पणियाँ:
    • अधिकांश ब्लॉग में टिप्पणी अनुभाग होता है, जहाँ पाठक अपने विचार और प्रतिक्रियाएँ साझा कर सकते हैं। इससे लेखक और पाठकों के बीच बातचीत होती है।
  6. श्रेणियाँ और टैग्स:
    • ब्लॉग पोस्ट को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है और टैग्स के माध्यम से संबंधित विषयों के साथ जोड़ा जा सकता है। इससे पाठकों को उनकी रुचि के अनुसार कंटेंट खोजने में मदद मिलती है।

Blog बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? | blogging kaise kare

ब्लॉग बनाने के लिए आपके 6 एलिमेंट्स की जरूरत होती है। ब्लॉग शुरू करने के लिए आपको क्या चाहिए इसकी जानकारी यहां विस्तार से दी गई है।

1. विषय

  • सबसे पहले, आपको यह तय करना होगा कि आप किस विषय पर ब्लॉग लिखना चाहते हैं। यह कुछ ऐसा होना चाहिए जिसके बारे में आप पैशनेट हो और जिसके बारे में आपके पास लिखने के लिए बहुत कुछ हो।
  • आप अपनी रुचियों, अनुभवों या ज्ञान के आधार पर विषय चुन सकते हैं।
  • यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि आपके चुने हुए विषय में पर्याप्त दर्शक हों।

2. प्लेटफ़ॉर्म

  • एक बार जब आप अपना टॉपिक चुन लेते हैं, तो आपको अपने ब्लॉग के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म चुनना होगा।
  • कई मुफ्त ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध हैं। कुछ लोकप्रिय फ्री वेबसाइट बिल्डर्स में शामिल है:
    • WordPress.com
    • Blogger
    • Wix
    • Squarespace
  • हर प्लेटफ़ॉर्म की अपनी विशेषताएं और लाभ हैं। अपने बजट और आवश्यकताओं के हिसाब से अपने लिए सबसे अच्छा प्लेटफ़ॉर्म चुने।

3. डोमेन नाम

  • ये आपके ब्लॉग का पता है, जैसे yourblog.com, यह वह URL है जिसे लोग आपके ब्लॉग पर जाने के लिए उपयोग करेंगे।
  • एक अच्छा डोमेन नाम छोटा, यादगार और आपके ब्लॉग के विषय से संबंधित होना चाहिए।
  • आप एक डोमेन नाम रजिस्ट्रार से डोमेन नाम खरीद सकते हैं, जैसे कि GoDaddy या Namecheap
  • अगर आप डोमेन नाम खरीदना नहीं चाहते आप फ्री डोमेन से भी ब्लॉग शुरू कर सकते है। आपका URL फिर इस तरह दिखेगा: yourblog.blogspot or yourblog.wordpress

4. वेब होस्टिंग सर्विस

  • आपको इमेज और कोड फ़ाइलों के साथ सभी ब्लॉग फ़ाइलों को स्टोर करने और उन्हें इंटरनेट यूजर के लिए अवेलेबल कराने के लिए होस्टिंग की जरूरत होती है।
  • आम तौर पर, वर्डप्रेस(WordPress) होस्टिंग एक छोटे पर्सनल या लाइफस्टाइल ब्लॉग के लिए एक अच्छा समाधान है, जबकि क्लाउड वेब होस्टिंग भारी-ट्रैफिक ब्लॉग के लिए अच्छा माना जाता है।

5. कंटेंट राइटिंग स्किल्स

  • ब्लॉग पोस्ट लिखना ऐकडमिक essays या बुक लिखने से अलग है। अपनी कंटेंट राइटिंग और एसईओ (SEO) स्किल्स डेवलप करने के लिए सर्फर एसईओ के एसईओ राइटिंग मास्टर क्लास जैसे फ्री ऑनलाइन कोर्स ज्वाइन करने के बारे में सोच सकते हैं।

6. थीम या टेम्पलेट

  • एक बार जब आपके पास डोमेन नाम और वेब होस्टिंग हो जाए, तो आपको अपने ब्लॉग के लिए एक थीम और डिज़ाइन चुनना होगा।
  • आप मुफ्त या सशुल्क थीम चुन सकते हैं।
  • ये आपके ब्लॉग के लिए प्री-मेड वेब डिज़ाइन है। ज्यादातर सीएमएस(CMS) प्लेटफ़ॉर्म और वेबसाइट बिल्डर फ्री टेम्पलेट प्रदान करते हैं, लेकिन थीमफॉरेस्ट(ThemeForest) जैसे थर्ड-पार्टी मार्केट प्लेस से एक कस्टम ब्लॉग थीम खरीदना या इसे स्वयं डिज़ाइन करना भी पॉसिबल है।

7. कंटेंट (Content)

  • अब सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आता है: कंटेंट!
  • अच्छे ब्लॉगपोस्ट लिखें जिनमे उस टॉपिक से जुडी हुई साड़ी जानकारी प्रात हो।
  • विभिन्न प्रकार का कंटेंट लिखें, जैसे कि ब्लॉग पोस्ट, लेख, ट्यूटोरियल, और इन्फोग्राफिक्स।
  • नियमित रूप से नए ब्लोग्स प्रकाशित करें ताकि आपके रीडर्स वापस आते रहें।

8. प्रचार और Analytics

  • एक बार जब आपके पास कुछ अच्छा कंटेंट हो जाए, तो आपको अपने ब्लॉग का प्रचार करना शुरू करना होगा। अपने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रचार शुरू करें।
  • अपने ब्लॉग के प्रदर्शन को ट्रैक करना महत्वपूर्ण है ताकि आप देख सकें कि क्या काम कर रहा है और क्या नहीं।
  • आप Google Analytics जैसे टूल का उपयोग अपने ब्लॉग ट्रैफ़िक, पाठकों की व्यस्तता और अन्य महत्वपूर्ण मेट्रिक्स को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।
Chegg जोइन करें 03

Blog kaise banaye? How to create a blog?

कोई भी ब्लॉग शुरू करने से पहले आपको कुछ चीज़ें तय करनी होंगी जैसे कि:

blog kaise banaye
blog kaise banaye

अपना कैटेगरी और टारगेट ऑडियंस चुनें

ब्लॉग बनाने के लिए सबसे पहले डिसाइड करें कि आप किस टॉपिक के बारे में लिखना चाहते हैं और आपके टारगेट ऑडियंस कौन होंगे। आप अपनी एक्सपर्टीज और इंटरेस्ट के अनुसार ब्लॉग लिख सकते हैं।

ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म चुनें

अपने ब्लॉग को होस्ट करने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म चुनें। कई पॉपुलर ऑप्शन हैं, जिनमें ये शामिल हैं:

  • वर्डप्रेस: कई कस्टमाइज ऑप्शन के साथ एक वर्सटाइल और वाइडली उपयोग किया जाने वाला प्लेटफ़ॉर्म।
  • ब्लॉगर: Google द्वारा एक यूजर-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म।
  • विक्स: ब्लॉगिंग कैपबिलिटी वाला एक वेबसाइट बिल्डर।
  • मीडियम: एक ऐसा प्लेटफार्म जो अपने क्लीन और सिंपल डिजाइन के लिए जाना जाता है।
  • टम्बलर: एक मजबूत कम्युनिटी वाला माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म।

ऊपर दिए गए विकल्पों में से कुछ पूरी तरह मुफ्त है वही कुछ आपको मुफ्त और Paid सेवाएं दोनों प्रदान करते है। आपको अपनी ज़रूरतों और बजट कि हिसाब से चुनना होगा। आप इनकी वेबसाइट पर जाकर उनके फ्री और पेड प्लान्स की तुलना कर सकते है। हम आपको गूगल के मुफ्त प्लेटफार्म ब्लॉगर की जानकारी दे रहे है।

ब्लॉग के कितने प्रकार होते हैं? | blog in hindi

ब्लॉग विभिन्न प्रकार के होते हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं:

  1. पर्सनल ब्लॉग: यह ब्लॉग व्यक्तिगत अनुभवों, विचारों और रुचियों को साझा करने के लिए बनाए जाते हैं। इसमें लेखक अपनी व्यक्तिगत जीवन यात्रा, शौक और भावनाओं के बारे में लिखते हैं।
  2. प्रोफेशनल ब्लॉग: यह ब्लॉग किसी विशेष पेशेवर क्षेत्र से संबंधित होते हैं। उदाहरण के तौर पर, एक लेखक, डॉक्टर, या तकनीकी विशेषज्ञ अपने ज्ञान और अनुभव को साझा कर सकते हैं।
  3. निचे ब्लॉग (Niche Blogs): ये ब्लॉग एक विशिष्ट विषय या उद्योग से संबंधित होते हैं, जैसे यात्रा, स्वास्थ्य, फिटनेस, खाद्य आदि। इन ब्लॉग्स का उद्देश्य एक विशिष्ट दर्शक वर्ग को टार्गेट करना होता है।
  4. बिजनेस ब्लॉग: व्यवसायिक संस्थाएँ अपने उत्पादों, सेवाओं या उद्योग से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए ब्लॉग का उपयोग करती हैं। यह ब्लॉग ग्राहकों से जुड़ने और ब्रांड प्रमोशन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
  5. समाचार ब्लॉग: इन ब्लॉग्स का उद्देश्य ताजे समाचार, घटनाएँ और ट्रेंड्स को कवर करना होता है। ये ब्लॉग आमतौर पर ताजगी और त्वरित अपडेट्स के लिए होते हैं।
  6. हाउ-टू ब्लॉग: इन ब्लॉग्स का मुख्य उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को किसी खास चीज को करने के तरीके के बारे में सिखाना होता है। उदाहरण के लिए, “कैसे ब्लॉग बनाएं” या “कैसे खाना बनाएं” जैसे टॉपिक्स होते हैं।
  7. ट्रैवल ब्लॉग: यह ब्लॉग यात्रा के अनुभवों, यात्रा गाइड, टिप्स और स्थानों की जानकारी देने के लिए बनाए जाते हैं। ट्रैवल ब्लॉगर्स अपने यात्राओं के बारे में विस्तृत जानकारी और सलाह देते हैं।
  8. फूड ब्लॉग: यह ब्लॉग खाने और पकाने के बारे में होते हैं। इसमें रेसिपी, फूड रिव्यू और भोजन से संबंधित अन्य जानकारी दी जाती है।

हर ब्लॉग का उद्देश्य और दर्शक वर्ग अलग-अलग हो सकता है, लेकिन सभी का उद्देश्य जानकारी देना और एक दर्शक वर्ग से जुड़ना होता है।

ब्लॉगर पर फ्री में Blog kaise Banaye?: How to create a free blog on Blogger?

एक बार आपने अपने ब्लॉग का प्लेटफार्म चुन लिया उसके बाद बारी आती है उस प्लेटफार्म पर अपना अकाउंट बनाने की। ब्लॉगर पर अपना फ्री अकाउंट बनाने के लिए नीचे दिए हुए स्टेप्स फॉलो करें। यहां हम आपको बताएंगे कि blog kaise banaye:

Step 1 – “ब्लॉगर” सर्च करें | free blog sites

गूगल पर blogger.com या “ब्लॉगर” सर्च करें और सबसे पहले रिजल्ट या https://www.blogger.com पर जाएं।

Step 2 – Sign In करें

पेज के टॉप राइट कोने में “Sign In” पर क्लिक करें और अपने गूगल के अकाउंट से लॉगिन करें।

Step 3 – Create your blog पर क्लिक करें

लॉगिन होने के बाद “Create your blog” पर क्लिक करें।

Step 4 – अपने ब्लॉग का नाम चुनें

अब आपको अपने ब्लॉग का नाम यानी की “Title” चुनना होगा। एक ऐसा नाम चुनें जो आपके ब्लॉग से मेल खता हो या फिर अगर आप अपने नाम से ब्लॉग शुरू करना चाहें तो वो भी कर सकते है। फिर “Next” पर क्लिक करें।

Step 5 – सबडोमेन नाम चुनें

एक यूनिक और याद रहने वाला डोमेन नाम चुनें जो आपके ब्लॉग के टॉपिक या ब्रांड को रिफ्लेक्ट करता हो। ध्यान रखें के आपके ब्लॉग का नाम आपके यूआरएल में होना चाहिए इससे आपका ब्लॉग देखने में यूनिफार्म लगता है। फिर “Next” पर क्लिक करें।

Step 6 – ब्लॉग का डिस्प्ले नाम कन्फर्म करें

अब जो विंडो आपको दिखेगी वह आपको अपने ब्लॉग का नाम कन्फर्म करना होगा। और इसके साथ ही आपका ब्लॉग बांके त्यार हो जाता है अब बात इस्पे ब्लॉग लिख कर पोस्ट कर सकते है।

लोकप्रिय ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म पर Blog kaise banaye: Free Blog Sites

वेब होस्टिंग प्लेटफ़ॉर्मFree Blog SitesPaid Blog SitesBlog kaise banaye? (ब्लॉग कैसे बनाये)
WordPress.comहाँहाँ1. WordPress.com पर जाएं और एक खाता बनाएं।
2. एक मुफ्त या सशुल्क प्लान चुनें।
3. अपना डोमेन नाम चुनें या WordPress.com द्वारा दिए गए उपडोमेन का उपयोग करें।
4. एक थीम चुनें और अनुकूलित करें।
5. अपनी पहली ब्लॉग पोस्ट लिखें और प्रकाशित करें।
Wixहाँहाँ1. Wix.com पर जाएं और एक खाता बनाएं।
2. एक टेम्पलेट चुनें और अनुकूलित करें।
3. अपनी पहली ब्लॉग पोस्ट लिखें और प्रकाशित करें।
Squarespaceहाँहाँ1. Squarespace.com पर जाएं और एक खाता बनाएं।
2. एक टेम्पलेट चुनें और अनुकूलित करें।
3. अपनी पहली ब्लॉग पोस्ट लिखें और प्रकाशित करें।
Hostingerनहींहाँ1. Hostinger.in पर जाएं और एक होस्टिंग योजना चुनें।
2. अपना डोमेन नाम खरीदें या पंजीकृत करें।
3. WordPress इंस्टॉल करें।
4. एक थीम चुनें और अनुकूलित करें।
5. अपनी पहली ब्लॉग पोस्ट लिखें और प्रकाशित करें।
Bluehostनहींहाँ1. Bluehost.in पर जाएं और एक होस्टिंग योजना चुनें।
2. अपना डोमेन नाम खरीदें या पंजीकृत करें।
3. WordPress इंस्टॉल करें।
4. एक थीम चुनें और अनुकूलित करें।
5. अपनी पहली ब्लॉग पोस्ट लिखें और प्रकाशित करें।
GoDaddyनहींहाँ1. GoDaddy.in पर जाएं और एक होस्टिंग योजना चुनें।
2. अपना डोमेन नाम खरीदें या पंजीकृत करें।
3. WordPress इंस्टॉल करें।
4. एक थीम चुनें और अनुकूलित करें।
5. अपनी पहली ब्लॉग पोस्ट लिखें और प्रकाशित करें।
लोकप्रिय ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म पर Blog kaise banaye-Free Blog Sites
ब्लॉग्गिंग प्लेटफॉर्म्स
ब्लॉगिंग वेबसाइट: Blogging websites

ब्लॉगिंग के लिए कौन सा प्लेटफॉर्म सबसे अच्छा है?

ब्लॉगिंग के लिए कई प्लेटफार्म अवेलेबल हैं, जिनमें सेल्फ-होस्ट किए गए ऑप्शन से लेकर फुल-होस्टेड सर्विस शामिल हैं। नीचे कुछ सबसे पॉपुलर ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के बारे में बता रहे है।

1. WordPress.org se Blog kaise banaye

ये वर्डप्रेस का सेल्फ-होस्टेड वर्जन है, जो आपके ब्लॉग पर अधिक फ्लेक्सिबल और कंट्रोल प्रदान करता है। आप इसे अपनी वेब होस्टिंग पर इंस्टॉल करते हैं, अपना स्वयं का डोमेन नाम चुनते हैं, और आपके पास पूरा कस्टमाइज ऑप्शन होते हैं।

2. WordPress.com

WordPress.com वर्डप्रेस का एक होस्टेड वर्जन है। ये उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो सिम्प्लिफाइड और हसल फ्री ब्लॉगिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन WordPress.org की तुलना में कम कस्टमाइज होता है।

3. ब्लॉगर

ब्लॉगर एक Google के ओनेड वाला प्लेटफ़ॉर्म है जो फ्री होस्टिंग प्रदान करता है और उपयोग में आसान है। ये शुरुआती लोगों के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन इसमें वर्डप्रेस की तुलना में कम कस्टमाइज ऑप्शन हैं।

4. टम्बलर se Blog kaise banaye

टम्बलर एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है जो टेक्स्ट, इमेज और वीडियो के साथ शॉर्ट फॉर्म कंटेंट पर फोकस है। ये अपने सोशल और क्रिएटिव कम्युनिटी के लिए जाना जाता है।

5. मीडियम

मीडियम एक ऐसा प्लेटफार्म है जो स्टोरी टेलिंग और लिखने को एनकरेज करता है। इसका उपयोग करना आसान है और ये मीडियम कम्युनिटी के जरिए से बिल्ट-इन रीडरशिप नंबर प्रदान करता है।

6. विक्स

विक्स एक वेबसाइट बिल्डर है जिसमें ब्लॉगिंग फीचर्स शामिल हैं। ये उन यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो एक ऑल-इन-वन वेबसाइट क्रिएशन प्लेटफ़ॉर्म हैं।

7. स्क्वायरस्पेस se Blog kaise banaye

स्क्वरस्पेस भी एक तरह का वेबसाइट बिल्डर है जो ब्लॉगिंग फीचर्स के साथ आता है। ये अपने एलिगेंट और डिजाइन-फोकस्ड टेम्पलेट्स के लिए जाना जाता है।

8. घोस्ट

ब्लॉग्गिंग के लिए अवेलेबल प्लेटफॉर्म में से एक घोस्ट भी है, जिसे उन ब्लॉगर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम और डिस्ट्रक्शन फ्री कंटेंट लिखने का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं। ये सेल्फ-होस्टेड और होस्टेड दोनों वर्जन में अवेलेबल है।

9. जूमला

जूमला वर्डप्रेस की तरह एक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम है, लेकिन इसका उपयोग ब्लॉग के साथ-साथ कई तरह के वेबसाइटों के लिए किया जाता है।

10. Drupal

Drupal भी एक तरह की कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम है जो ज्यादा फ्लेक्सिबल है और ब्लॉग के साथ कई तरह के वेबसाइटों के लिए भी सुटेबल है। ये ज्यादा कम्प्लेक्स है और कुछ टेक्निकल एक्सपर्टीज वाले यूजर के लिए बेस्ट है।

11. Weebly

Weebly एक वेबसाइट बिल्डर है, जिसमें ब्लॉगिंग कैपेबिलिटी शामिल हैं। इसे आसानी से उपयोग करने के लिए जाना जाता है।

12. Postach.io

Postach.io एवरनोट के साथ इंटीग्रेट होता है, जिससे आप एवरनोट में नोट्स लिखकर और टैग करके एक ब्लॉग बना सकते हैं।

13. Write.as

Write.as एक मिनिमलिस्ट ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म है जो प्राइवेसी और सिम्लिसिटी पर फोकस है। इसे उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बिना डिस्ट्रैक्शन लिखना चाहते हैं।

14. जेकिल se Blog kaise banaye

Jekyll एक स्टैटिक साइट जनरेटर है, जो डेवलपर्स और टेक्निकल ब्लॉगर्स के बीच पॉपुलर है। ये प्लेन टेक्स्ट को स्टैटिक वेबसाइटों या ब्लॉगों में कन्वर्ट करता है।

15. हैशनोड

हैशनोड एक और ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म है जिसे स्पेसिफिक डेवलपर्स और टेक्निकल ब्लॉगर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। ये टेक्निकल डिस्कशन और कोलेबरेशन के लिए एक कम्युनिटी प्रदान करता है।

16. सबस्टैक

ब्लॉग्गिंग प्लेटफार्म की लिस्ट में सबस्टैक का नाम भी शामिल है, जिसे ब्लॉग पोस्ट पब्लिश करने के लिए इनबिल्ट ऑप्शन के साथ ईमेल न्यूज़लेटर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

और पढ़ें:- सबसे ज्यादा पैसे देने वाला ऐप

Blogging se Paise Kaise Kamaye?

निष्कर्ष

यह लेख पढ़ने कि बाद आपको पता चल गया होगा कि blog kaise banaye जाते है और उन्होंने मोनेटाइज कैसे किया जाता है। ब्लॉग individuals या राइटर की टीमों द्वारा लिखे जा सकते हैं और ऑनलाइन ऑडियंस के साथ कम्युनिकेट करने का एक इफेक्टिव तरीका है। रीडर्स को अक्सर ब्लॉग पोस्ट पर कमेंट छोड़ने का अवसर मिलता है, जिससे इंटरैक्शन और डिस्कशन Allow करता है। ब्लॉग में इमेज, वीडियो और अन्य वेब रिसोर्स के लिंक जैसे मल्टीमीडिया एलिमेंट भी शामिल हो सकते हैं, जो उन्हें जानकारी शेयर करने और रीडर्स के साथ जुड़ने के लिए एक वर्सटाइल प्लैटफॉर्म बनाता है।

क्या आपको पढ़ाना पसंद है और इसी के जरिये आप पैसा भी कमाना चाहते हैं? तो chegg आपके लिए लेके आया है Q&A expert बनने का मौका। आज ही अपने सब्जेक्ट की एक्सपर्टिज से स्टूडेंट्स की मदद करे, उनके सवालों का जवाब दें और उसके बदले में पैसे कमाए। तो देरी किस बात की, आज ही chegg पर Q&A expert के लिए अप्लाई करें और अपने सपनों को पूरा करें।

Chegg जोइन करें 01

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

मोबाइल से ब्लॉग कैसे बनाये? | blog kaise banaye

मोबाइल से ब्लॉग बनाने के लिए अपने मोबाइल में वर्डप्रेस ऐप डाउनलोड करें और उसमें अपना अकाउंट बनाएं। एक बार अकाउंट अच्छी तरह सेट होने के बाद आप अपने कंटेंट को पोस्ट करना शुरू कर सकते हैं।

गूगल पर blog kaise banaye?

गूगल पर ब्लॉग बनाने के लिए आपको गूगल की ब्लॉगर सर्विस यूज करना होगा। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

● सबसे पहले गूगल पर लॉग इन करें।
● फिर ब्लॉगर वेबसाइट (https://www.blogger.com/) पर जाएं।
● “ब्लॉग शुरू करें” पर क्लिक करें।
● अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करें।
● ब्लॉग का नाम और टाइटल चुनें।
● डोमेन नाम चुनें।
● अपने ब्लॉग का डिजाइन कस्टमाइज करें।
● पहली पोस्ट लिखें और पब्लिश करें।

ब्लॉग कैसे बनाएं और लिखें?

आप वर्डप्रेस अपना अकाउंट बनाकर अपने इंटरेस्ट के टॉपिक पर ब्लॉग लिख सकते हैं और अपने रीडर्स को इंगेज रखने के लिए कंसिस्टेंट ब्लॉग पोस्ट कर सकते हैं। इससे समय के साथ आपकी राइटिंग स्किल्स बेहतर होती जाती है और आपको आपके ब्लॉग के लिए पैसे भी मिल सकते हैं।

क्या ब्लॉगिंग से पैसे मिलते हैं?

जी हां, ब्लॉगिंग से पैसे मिल सकते हैं। इसके लिए आपके वेबसाइट में अच्छे ट्रैफिक आना जरूरी है, जिससे कि आप एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सर्ड कंटेंट, डिजिटल प्रोडक्ट या सर्विस को बेचने और विज्ञापन डिस्प्ले कर कर पैसे कमाया जा सकता है।

ब्लॉगर कितना कमाते हैं?

ब्लॉगर अपने ब्लॉग से कितना पैसे कमाते हैं, ये आपके वेबसाइट में आने वाले ट्रैफिक, एफिलिएट मार्केटिंग, स्पॉन्सर्ड कंटेंट, डिजिटल प्रोडक्ट या सर्विस, विज्ञापन डिस्प्ले और वेबसाइट पर अवेलेबल कंटेंट की क्वानटिटी पर निर्भर करता है। कुछ वेबसाइट ओनर महीने के 20 से 30 हजार तो कुछ महीने के 50 से 70 हजार तक कमाते हैं।

ब्लॉग से कमाई कैसे करें?

ब्लॉग से पैसे कमाने के लिए आपको आपके वेबसाइट को मोनेटाइज करने की जरूरत होती है। वेबसाइट मोनेटाइज होने के बाद आप अपने ब्लॉग के बीच में ऐड दिखा सकते हैं। इससे आपके ऐड के बदले आपको अच्छी खासी पैसे मिल सकते हैं।

ब्लॉग बनाने में कितना खर्च आता है?

ब्लॉग बनाने की लागत आपके द्वारा चुने गए प्लेटफॉर्म और सुविधाओं पर निर्भर करती है। यदि आप मुफ्त प्लेटफॉर्म जैसे Blogger का उपयोग करते हैं, तो कोई प्रारंभिक खर्च नहीं होता है। हालांकि, यदि आप WordPress का उपयोग करते हैं, तो आपको डोमेन नाम (लगभग ₹500-₹1000 प्रति वर्ष) और वेब होस्टिंग (लगभग ₹300-₹1000 प्रति माह) का खर्च उठाना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, अगर आप प्रीमियम थीम या प्लगइन का उपयोग करते हैं, तो उनका भी खर्च जुड़ सकता है। कुल मिलाकर, ब्लॉग शुरू करने की लागत ₹500 से ₹5000 प्रति वर्ष तक हो सकती है, यह आपके चयनित विकल्पों पर निर्भर करता है

एक ब्लॉग पर 1000 व्यूज से कितने पैसे मिल सकते हैं?

ब्लॉग पर 1000 व्यूज से होने वाली आय विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है, जैसे कि:

एड नेटवर्क (जैसे Google AdSense):
अगर आप Google AdSense जैसे विज्ञापन नेटवर्क का उपयोग करते हैं, तो प्रति 1000 व्यूज (या CPM – Cost Per Thousand Impressions) की आय आमतौर पर ₹20 से ₹100 तक हो सकती है, हालांकि यह बहुत भिन्न हो सकता है।
उच्च-गुणवत्ता वाले ट्रैफिक, यानी ऐसे दर्शक जो उच्च खरीदारी क्षमता वाले होते हैं, अधिक CPM दर उत्पन्न कर सकते हैं।

एफ़िलिएट मार्केटिंग:
अगर आप अपने ब्लॉग पर एफ़िलिएट लिंक प्रमोट करते हैं, तो आय आपके द्वारा की गई बिक्री पर निर्भर करती है। एफ़िलिएट मार्केटिंग से आमतौर पर 1000 व्यूज पर ₹50 से ₹500 तक की आय हो सकती है, अगर दर्शक आपके लिंक पर क्लिक करके कोई उत्पाद खरीदते हैं।

स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स और ब्रांड डील्स:
यदि आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक अच्छा है और आप ब्रांड्स से स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स के लिए संपर्क करते हैं, तो 1000 व्यूज से भी काफी अच्छी आय हो सकती है। यह पूरी तरह से आपके ब्लॉग की निच (niche) और ब्रांड की सहयोग राशि पर निर्भर करेगा।

इसलिए, 1000 व्यूज से जो आय हो सकती है, वह ₹20 से ₹500 या उससे अधिक हो सकती है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपनी वेबसाइट से आय कैसे उत्पन्न करते हैं और आपके दर्शक किस तरह के हैं।

ब्लॉगिंग के लिए कौन-सा प्लेटफॉर्म सबसे अच्छा है?

WordPress.org – सबसे प्रोफेशनल और कस्टमाइजेशन वाला प्लेटफॉर्म।
Blogger (Google का) – शुरुआती लोगों के लिए आसान और फ्री।
Medium / Wix – आसान लेकिन लिमिटेड कस्टमाइजेशन।

ब्लॉग से पैसे कैसे कमाए जाते हैं?

Google AdSense से Ads लगाकर
Affiliate Marketing
Sponsored Posts
अपने Products या Services बेचकर

AI Consulting

Get paid to work to AI projects

Join thousands of consultants earning from home — reviewing AI outputs, training models in your domain.

50K+

AI Consultants already earning with Chegg India

Keep reading

Related articles

2025 के 100+ हंसाने वाली पहेलियां – हंसी का मेला, पहेलियों का खेला!

फ़रवरी 27, 2026

होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi 

फ़रवरी 26, 2026

150+ Motivational Quotes in Hindi- हर सुबह नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ!

अक्टूबर 27, 2025

2025 में जीवन बदलने वाले 100+ प्रेरणादायक Suvichar in Hindi

अक्टूबर 27, 2025

जीके के 25 सवाल 2025- स्मार्ट लोग ही दे पाएंगे इनके जवाब!

अक्टूबर 26, 2025

दीपावली पर निबंध 2025– अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक।

अक्टूबर 17, 2025

2025 के टॉप पैसे कमाने वाले ऐप्स – घर बैठे करें स्मार्ट इनकम!

अक्टूबर 14, 2025

टॉप 10 Ghar Baithe kaam – बिना निवेश के ऑनलाइन पैसे कमाने के आसान तरीके!

अक्टूबर 11, 2025

Get paid to work on AI projects from home

Apply your subject expertise on real AI training tasks. Flexible hours, direct payouts, no commute.

Apply now