शुरू करें 12 महीने चलने वाला बिज़नेस और बनें लखपति

On this page
Share

Summary

12 महीने चलने वाले बिजनेस में

  1. फूड
  2. सिलाई
  3. ब्लॉगिंग
  4. डे-केयर
  5. डांस क्लासेस
  6. फोटोग्राफी
  7. योग इंस्ट्रक्टर
  8. वेडिंग ब्यूरो
  9. टूर ऑपरेटर
  10. सैलून
  11. रियल एस्टेट
  12. एचआर/रिक्रूटमेंट बिजनेस 

हर कोई अपना बॉस बनने और बिजनेस शुरू करने की इच्छा रखता है। लेकिन बिजनेस शुरू करते समय हर किसी के दिमाग में सबसे पहली बात जो आती है, वो है कि 12 महीने चलने वाला बिजनेस शुरू करें जो कम निवेश में शुरू हो जाए। एक एंटरप्रेन्योर ऐसा बिजनेस करना चाहता है जिसमें 12 महीने मुनाफा हो, लेकिन इंवेस्टमेंट ज्यादा न हो। इसलिए, एक एंटरप्रेन्योर को बिजनेस में फलने-फूलने और मुनाफा कमाने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। यहां हम 12 महीने चलने वाला बिजनेस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ऐसे कई व्यवसाय हैं जो पूरे 12 महीने लगातार चल सकते हैं, जिनमें शामिल हैं: किराने की दुकान, रेस्टोरेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, मेडिकल स्टोर, सैलून या ब्यूटी पार्लर, ऑटो रिपेयर शॉप, कपड़ों का व्यापार, डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी, ट्यूशन या कोचिंग सेंटर, डेयरी व्यवसाय, कंसल्टेंसी सेवाएं, इवेंट मैनेजमेंट, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप, फोटोग्राफी, ग्राफिक डिजाइनिंग, ट्यूटरिंग, सूखे मेवों का व्यापार, बेकरी व्यवसाय, ब्लॉगिंग, यूट्यूब आदि। ये सभी व्यवसाय साल भर स्थिर कमाई की संभावना रखते हैं।

12 महीने चलने वाला बिजनेस कौन से होते है? (Paise kamane ke Tareeke Jo kabhi khatam Nhi Honge)

अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना एक शानदार उपलब्धि है, लेकिन यह तय करना मुश्किल हो सकता है कि कौन सा बिजनेस सालभर चलने की गारंटी देगा। यह लेख आपको ऐसे ही बिजनेस आयडीयज़ मार्गदर्शित करेगा, जो भारत में पूरे साल स्थिर मांग रखते हैं।

रोजमर्रा की जरूरतें: किराना स्टोर, मेडिकल शॉप और डेयरी लोगों की रोजमर्रा की ज़रूरतों को पूरा करते हैं, इसलिए इनकी मांग पूरे साल बनी रहती है और ये बिजनेस लगातार चलते हैं।

सेविंग और मनोरंजन:
सैलून, ब्यूटी पार्लर, रेस्टोरेंट, इवेंट मैनेजमेंट और ऑनलाइन शॉपिंग जैसे व्यवसायों में लोग अपनी सुविधा, शौक और बजट के अनुसार खर्च करते हैं। इसी कारण ये बिजनेस सालभर अच्छी कमाई करते हैं|

डिजिटल दुनिया:
डिजिटल मार्केटिंग, वेबसाइट डिजाइनिंग, ऑनलाइन ट्यूशन, ब्लॉगिंग, यूट्यूब जैसे ऑनलाइन व्यवसायों में लोग अपनी विशेषज्ञता और क्रिएटिव कंटेंट के जरिए आय अर्जित करते है।

तकनीकी जरूरतें:
ऑटो रिपेयर शॉप, मोबाइल रिपेयरिंग शॉप जैसी सेवाओं में लोग अपने वाहनों और उपकरणों की मरम्मत करवाते हैं, जिससे इन व्यवसायों को पूरे साल भर काम मिलता है।

रचनात्मकता और कौशल:
फोटोग्राफी, ग्राफिक डिज़ाइनिंग, ट्यूटोरिंग, ब्यूटी पार्लर और बेकरी जैसे व्यवसायों में लोग अपनी रचनात्मकता और कौशल का उपयोग करके कमाई करते हैं, जिससे इन व्यवसायों की मांग हमेशा बनी रहती है।

कौन सा 12 महीने चलने वाला बिज़नेस चुनें? (Choosing the Right Business)

सबसे पहले, अपने कौशल, रुचि और बजट पर विचार करें। क्या आप लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं या अकेले काम करना पसंद करते हैं? क्या आपके पास कोई विशेष कौशल है जिसका आप उपयोग कर सकते हैं? आप कितना निवेश करने के लिए तैयार हैं?

इसके बाद, यह सोचें कि आपके आसपास के क्षेत्र में क्या मांग है। क्या ऐसी कोई चीज़ है जो आसानी से उपलब्ध नहीं है? क्या कोई मौजूदा व्यवसाय है जिसे आप बेहतर बना सकते हैं?

12 महीने चलने वाला बिज़नेस विचार (Business Jo kabhi Band Nhi Honge):

  1. दैनिक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें (Daily Needs Stores):
    • किराना स्टोर (Grocery store)
    • सब्जी की दुकान (Vegetable shop)
    • डेयरी की दुकान (Dairy shop)
  2. भोजन संबंधी व्यवसाय (Food Businesses):
    • चाय की दुकान (Tea stall)
    • रेस्टोरेंट (Restaurant)
    • जूस सेंटर (Juice center)
    • बेकरी (Bakery)
  3. सेवाएं (Services):
    • दर्जी की दुकान (Tailoring shop)
    • सैलून (Salon)
    • जिम (Gym)
    • मोबाइल रिपेयरिंग (Mobile repairing)
    • इलेक्ट्रॉनिक्स मरम्मत (Electronics repair)
  4. अन्य (Others):
    • फार्मेसी (Pharmacy)
    • स्टेशनरी की दुकान (Stationery shop)
    • फ्रूट स्टॉल (Fruit stall)
    • कोचिंग सेंटर (Coaching center)
    • पैकर्स एंड मूवर्स (Packers and movers)

12 महीने चलने वाला बिज़नेस -इन ज़रूरी बातों का रखें खास ध्यान

बिजनेस शुरू करना एक एक्साइटिंग वेंचर हो सकता है, लेकिन इसके लिए सावधानीपूर्वक प्लान बनाने की जरूरत होती है। बिजनेस शुरू करने से पहले ध्यान देने वाली कुछ खास बातें यहां दी गई हैं:

1. मार्केट रिसर्च

  • टारगेट कस्टमर्स, प्रायोरिटी और जरूरतों के साथ मार्केट रिसर्च को समझें।
  • स्ट्रेंथ, वीकनेस, मौकों और खतरों की पहचान करने के लिए अपने कंपटीटर्स को समझें।

2. बिजनेस प्लान

  • अपने बिजनेस का पूरा प्लान बनाएं, जो आपके गोल्स, टारगेट ऑडियंस, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी, ऑपरेशन प्लान और फाइनेंशियल अनुमानों की फॉर्मेट तैयार करे।
  • एक अच्छा प्लान आपके बिजनेस के लिए एक रोडमैप के रूप में काम कर सकता है और फंडिंग के समय फायदेमंद हो सकता है।

3. लीगल स्ट्रक्चर

  • अपने गोल्स, लायबिलिटी प्रिफरेंस और टैक्स के आधार पर अपने बिजनेस के लिए एक लीगल स्ट्रक्चर तैयार करें।
  • अपना बिजनेस रजिस्टर करें और कोई भी आवश्यक लाइसेंस या परमिट हासिल कर लें।

4. फाइनेंसेस

  • स्टार्टअप लागत और चल रहे खर्चों को कवर करते हुए एक डिटेल्ड बजट बनाएं।
  • इनकम और खर्च पर नज़र रखने के लिए एक रिलायबल अकाउंटिंग सिस्टम तैयार करें।
  • लोन्स, इन्वेस्टर्स या पर्सनल बचत के जरिए फंडिंग सिक्योर करने के बारे में सोच सकते हैं।

5. मार्केटिंग स्ट्रेटेजी

  • अपने बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटिंग स्ट्रेटेजी बनाएं।
  • अपने टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया, कंटेंट मार्केटिंग, एसईओ और अन्य चैनलों का उपयोग कर सकते हैं।

6. कस्टमर सर्विस

  • पॉजिटिव रेप्यूटेशन और कस्टमर लॉयल्टी बनाने के लिए कस्टमर सर्विस को प्रायोरिटी दें।
  • कस्टमर की पूछताछ का तुरंत जवाब दें और परेशानियों को हल करें।

7. टेक्निकल और इंफ्रास्ट्रक्चर

  • अपने बिजनेस ऑपरेशन को सपोर्ट करने के लिए जरूरी टेक्निकल और इंफ्रास्ट्रक्चर में इन्वेस्ट करें।
  • ध्यान रखें कि आपकी ऑनलाइन प्रेजेंस यूजर फ्रेंडली और आपके ब्रांड के अकॉर्डिंग हो।

8. टीम बनाएं

  • टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए अपने एम्प्लोयी को भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में बताएं।

9. रिस्क मैनेजमेंट

  • बिजनेस से जुड़े रिस्क की पहचान करें और उन्हें मैनेज करें।
  • अपने बिजनेस को किसी रिस्क या अनहोनी से बचाने के लिए बीमा करने के बारे में सोच सकते हैं।

10. नेटवर्किंग

  • अन्य एंटरप्रेन्योर, इंडस्ट्री प्रोफेशनल और कस्टमर से जुड़कर एक प्रोफेशनल नेटवर्क बनाएं।
  • नेटवर्किंग वैल्यूबल इनसाइट, सपोर्ट और मौके दे सकती है।
चेग्ग एक्सपरट बने

विभिन्न बिज़नेस से होने वाली अनुमानित आय – 12 महीने चलने वाला बिजनेस | 12 unique business ideas

व्यवसाय – बिज़नेसअनुमानित आय (मासिक)प्रभावित करने वाले कारक
ब्रेकफ़ास्ट जॉइंट/टेकअवे काउंटर₹15,000 – ₹1 लाख+स्थान, मेनू, ब्रांडिंग, ऑनलाइन ऑर्डर, ग्राहक आधार
सिलाई/कढ़ाई की दुकान₹10,000 – ₹50,000कौशल, ग्राहक आधार, फैशन ट्रेंड, स्थान
ब्लॉगिंग/व्लॉगिंग₹5,000 – ₹5 लाख+कंटेंट की गुणवत्ता, दर्शक, विज्ञापन, स्पॉन्सरशिप
डे-केयर सर्विस₹20,000 – ₹1 लाख+स्थान, सुविधाएं, बच्चों की संख्या, प्रतिष्ठा
डांस क्लासेस/सेंटर₹15,000 – ₹1 लाख+स्थान, शिक्षक का अनुभव, क्लास की संख्या, मार्केटिंग
फोटोग्राफी स्टूडियो₹20,000 – ₹2 लाख+कौशल, उपकरण, पोर्टफोलियो, ग्राहक आधार, शादियों का सीजन
योग इंस्ट्रक्टर₹10,000 – ₹50,000+योग शैली, प्रमाणपत्र, ग्राहक आधार, ऑनलाइन क्लासेस
वेडिंग ब्यूरो₹50,000 – ₹5 लाख+नेटवर्क, सेवाओं की गुणवत्ता, शादी का सीजन, ग्राहक आधार
टूर ऑपरेटर/ट्रैवल एजेंसी₹20,000 – ₹2 लाख+नेटवर्क, पैकेज, मार्केटिंग, मौसम, पर्यटन सीजन
सैलून/ब्यूटी पार्लर₹15,000 – ₹1 लाख+स्थान, सेवाएं, प्रोडक्ट्स, स्टाफ, मार्केटिंग
रियल एस्टेट बिजनेस₹50,000 – ₹5 लाख+नेटवर्क, मार्केटिंग, बाजार का रुझान, संपत्ति का प्रकार
एचआर/रिक्रूटमेंट बिजनेस₹20,000 – ₹2 लाख+नेटवर्क, उद्योग का अनुभव, क्लाइंट आधार, फीस संरचना
कैटरिंग बिजनेस₹20,000 – ₹2 लाख+खाना पकाने का कौशल, मेनू, इवेंट्स, ग्राहक आधार
12 महीने चलने वाला बिज़नेस | paise kamane ke 12 tareeke

12 महीने चलने वाला बिजनेस-शुरू करें इनमें से कोई भी बिज़नेस और कमाएं लाखों में | 12 Unique Business Ideas

12 महीने चलने वाले बिजनेस

1. ब्रेकफ़ास्ट जॉइंट/टेकअवे काउंटर

365 दिन चलने वाले बिजनेस में फूड बिजनेस टॉप लिस्ट में है। यही कारण है कि एक स्मॉल स्केल बिजनेस के लिए 12 महीने चलने वाला फूड कोर्ट या फूड ट्रक बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं, जिसके लिए कस्टमर की कमी नहीं होती है। बेशक, एक स्टार्टअप बिजनेस को शुरू से ही एक रेस्टोरेंट होने की जरूरत नहीं है। कोई भी इंसान सिर्फ कुछ ही फूड आइटम्स से भी शुरुआत कर सकता है, जैसे कि स्नैक्स और फ़ास्ट फूड्स।

2. सिलाई/कढ़ाई की दुकान

जहां तक सफल बिजनेस आइडिया की बात है, ये जीवन की एक और बुनियादी जरूरत कपड़े पर आधारित बिजनेस है। इसलिए मार्केट में सिलाई/कढ़ाई की दुकान की भी काफी मांग है। स्टार्टअप बिजनेस के रूप में सिलाई और कढ़ाई दशकों से मौजूद हैं और ज्यादातर लोग इसे घर से चलाते हैं, जो छोटे बुटीक की ओर से ऑर्डर प्राप्त करते हैं और उन्हें पूरा करते हैं।

एक आजमाया हुआ और परखा हुआ आइडिया होने के कारण फ्यूचर में एक सफल बिजनेस बनने की पॉसिबिलिटी बढ़ जाती है, खासकर बड़े शहरों में जहां सिलाई सेवाओं की डिमांड है। जाहिर तौर पर इस छोटे पैमाने के बिजनेस में सफल होने के चांसेस होते हैं।

3. ब्लॉगिंग/व्लॉगिंग

अगर किसी को घर से इंटरनेट-आधारित छोटे बिजनेस की लिस्ट में से एक पैसा कमाने का आइडिया चुनना है, तो ब्लॉगिंग और व्लॉगिंग (वीडियो ब्लॉगिंग) चुन सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं। जब तक ब्लॉगिंग/व्लॉगिंग इंट्रेस्टिंग है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई किस बारे में लिखता है या वीडियो बनाता है। यहां तक कि स्टैंड-अप कॉमेडियन के साथ साथ कई टॉप-रेटेड आर्टिस्ट ने भी इसे अपनी पहुंच बढ़ाने का एक तरीका माना है।

आपका गोल दिलचस्प कंटेंट बनाना और व्लॉग या ब्लॉग के ऑडियंस या रीडर नंबर को बढ़ाना होता है। कुछ व्लॉग प्लेटफार्मों के मामले में किसी को व्यूज की नंबर के आधार पर पैसे मिलते हैं, जबकि ज्यादातर ब्लॉगों के मामले में Google AdSense के जरिए ऐड रेवेन्यू बिजनेस से पैसा बनाने में मदद करता है।

4. डे-केयर सर्विस

आज के समय में, वर्किंग मदर्स के लिए ऑफिस में क्रेच (एक नर्सरी जहां कार्य दिवस के दौरान छोटे बच्चों की देखभाल की जाती है) की कांसेप्ट अभी तक चलन में नहीं है और जैसे-जैसे अधिक महिलाएं शादी के बाद भी वर्कफोर्स में जाती हैं या बनी रहती हैं, तो उन्हें डेकेयर सर्विस की जरूरत होती है।

5. डांस क्लासेस/सेंटर

12 महीने चलने वाले बिजनेस की लिस्ट में डांस क्लासेस/सेंटर भी शामिल हैं। अगर आप एक अच्छे डांसर या कोरियोग्राफर हैं, तो आप किराए पर जगह लेकर या आपके पास कोई जगह है, तो आप आसानी से अपना खुद का डांस सेंटर शुरू कर सकते हैं। अपनी डांस एकेडमी की मार्केटिंग करना ही एक जरूरी इंवेस्टमेंट होता है। अगर आप अच्छा डांस नहीं कर पाते, तब भी आप अच्छे कोरियोग्राफर, डांस टीचर आदि को काम पर रखकर डांस सेंटर चला सकते हैं।

6. फोटोग्राफी स्टूडियो

कभी-कभी आपका शौक आपको पैसा कमाने में मदद कर सकता है। आपको बस अपने शौक को कुछ समय देने की जरूरत होती है ताकि इसे एक प्रोफेशन बनाया जा सके और आगे चलकर एक बिजनेस बनाया जा सके। फ़ोटोग्राफ़ी उन शौकों में से एक है, जो कई प्रोफेशनल्स के लिए एक प्रोफेशन बन गया है। कैमरा और लेंस जितने अच्छे होंगे, तस्वीरें उतनी ही अच्छी आएंगी। बाकी तस्वीरें लेने में आपकी एक्यूरेसी और स्किल ही आपको एक अच्छा फोटोग्राफर बनाएगी और पैसे कमाने में मदद करेगी।

7. योग इंस्ट्रक्टर

योग का ज्ञान और सभी ‘योगासनों’ को खुद प्रैक्टिस करने की आदत आपको एक अच्छा योगा इंस्ट्रक्टर बनाती है। योग को सभी स्ट्रेस बस्टर प्रैक्टिस से ऊपर माना जाता है और दुनिया भर में इसके रिजल्ट देखे गए हैं। योगा इंस्ट्रक्टर को अच्छा पैसा मिलता है और भारत के साथ-साथ विदेशों में भी उनकी काफी मांग है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए 100% नॉलेज और थोड़े इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है।

8. वेडिंग ब्यूरो

कहा जाता है कि शादियाँ स्वर्ग में तय की जाती हैं, लेकिन ऑर्गेनाइज जमीन पर की जाती हैं। विवाह ऑनलाइन पोर्टल के अलावा, वेडिंग ब्यूरो छोटे शहरों और कस्बों में ज्यादा डिमांड में हैं। परिवार के लोग किसी भी डिसीजन पर पहुंचने से पहले अन्य परिवारों से पर्सनली मिलने के बारे में सोचते हैं। इसलिए, छोटा ऑफिस स्पेस, 1-2 स्टाफ मेंबर, एक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और कांटेक्टस आपको एक सफल बिजनेसमैन बना सकते हैं।

9. टूर ऑपरेटर/ट्रैवल एजेंसी

कुछ सर्टिफिकेशन और किसी खास जगह पर एक attractive office आपको ट्रैवल एजेंसी शुरू करने और चलाने या टूर ऑपरेटर बनने में मदद कर सकते हैं। एक सफल ट्रैवल एजेंट वो है, जो अपने कस्टमर को रिलैक्सिंग और टेंशन फ्री ट्रैवल करा सके। डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड ट्रैवलिंग, साइटसीइंग, फ्लाइट के किराए और होटल रेट की अच्छी नॉलेज काफी हेल्पफुल हो सकती है।

10. सैलून/ब्यूटी पार्लर

मेट्रो शहरों में सैलून या ब्यूटी पार्लर खोलना हमेशा से सबसे ट्रेंडिंग बिजनेस ऑप्शन रहा है। भारत का यूथ प्रेजेंटेबल और सजने-संवरने को लेकर ज्यादा ध्यान रखता है। इसलिए, जगह की परवाह किए बिना लगभग हर सैलून में अच्छे कस्टमर होते हैं। त्योहारों या शादी के मौसम में सैलून मालिक भारी पैसे कमाते हैं, खासकर मेट्रो शहरों में।

11. रियल एस्टेट बिजनेस

अगर आप सोचने-समझने में बेस्ट है, तो यह बिजनेस आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को अच्छा बना सकता है। प्रॉपर्टी के प्रकार और डॉक्यूमेंटेशन प्रोसेस के एक्सपीरियंस/नॉलेज के साथ एक अच्छी जगह वाली Office space ही एकमात्र इन्वेस्टमेंट है। होनेस्टी और शानदार कम्युनिकेशन आपको एक सफल रियल एस्टेट एजेंट/ब्रोकर/बिल्डर/फाइनेंस आदि बनने में मदद करेगा।

12. एचआर/ रिक्रूटमेंट बिजनेस

जॉब दिलाने और पाने में ह्यूमन रिसोर्स की बहुत इंपोर्टेंट भूमिका होती है और अच्छी भर्ती एक कंपनी को आगे बढ़ाती है और आगे बढ़ाती है। इसलिए रिप्यूटेटेड ऑर्गनाइजेशन के साथ कॉन्टेक्ट बनाना और उनके साथ अच्छे कर्मचारियों को रखना इसे कम इन्वेस्टमेंट वाला प्लेसमेंट बिजनेस बनाता है।

13. कैटरिंग बिजनेस

कैटरिंग बिजनेस में सिर्फ मजदूर को काम पर रखने, कच्चा माल खरीदने और टेंट, टेबल, कुर्सियां और बर्तन रखने में इन्वेस्टमेंट की जरूरत होती है। बाकी आपके संपर्कों, मार्केटिंग तकनीकों और तैयार और परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।

12 महीने चलने वाला बिजनेस के फायदे क्या है? | Business Ideas in Hindi

किसी बिजनेस को 12 महीने या उससे अधिक समय तक ऑपरेट करने से कई फायदे हो सकते हैं। अगर बिजनेस अच्छी तरह से मैनेज्ड और सफल है। यहाँ हम 12 महीने चलने वाले बिजनेस के फायदे बता रहे हैं।

1. रेप्यूटेशन बनाता है

समय के साथ आपका बिजनेस बाजार में रेप्यूटेशन बना सकता है। पॉजिटिव कस्टमर एक्सपीरियंस और कंसिस्टेंट क्वालिटी ब्रांड को पहचान और विश्वास दिला सकती है।

2. कस्टमर लॉयल्टी

एक बिजनेस जो एक साल या उससे अधिक समय से चल रहा है, वह बिजनेस लोगों में अपना विश्वास बना लेता है। लगातार सफलता के लिए बार-बार आने वाले कस्टमर्स और लॉयल कस्टमर जरूरी होता है।

3. लर्निंग और अडेप्शन

12 महीनों तक बिजनेस चलाना सफलताओं और असफलताओं दोनों से सीखने के कई मौके देता है। ये एक्सपीरियंस बेहतर डिसीजन लेने और बाजार के बदलाव को अडॉप्ट करने में मदद करता है।

4. फाइनेंशियल स्टैबिलिटी

एक बिजनेस जो एक वर्ष तक चलता रहता है और फलता-फूलता है वो आमतौर पर फाइनेंशियल स्टैबिलिटी का लेवल हासिल कर लेता है। ये फाइनेंशियल स्टैबिलिटी बनाने, बिजनेस में बने रहने या फाइनेंसियल प्रॉब्लम को आसान बना सकती है।

5. डेटा और एनालिटिक्स

एक साल के डेटा के साथ बिजनेस ट्रेंड, कस्टमर बिहेवियर और बाकी मैट्रिक्स को एनालाइज कर सकते हैं। यह जानकारी डिसीजन लेने और स्ट्रेटेजिक प्लानिंग बनाने के लिए वैल्यूबल है।

6. नेटवर्क और पार्टनरशिप्स

बाजार में लंबे समय तक टिके रहने का रिजल्ट अक्सर कॉन्टैक्ट्स और पार्टनरशिप का बड़ा नेटवर्क होता है। इंडस्ट्री के अंदर रिलेशन बनाने से विकास के नए मौके खुल सकते हैं।

7. पूंजी तक पहुंच

एक अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले बिजनेस के लिए इन्वेस्टर्स को अट्रैक्ट करना या लोन हासिल करना आसान हो सकता है। लोन देने वाला और इन्वेस्टर्स अक्सर पहले से सफल हुए बिजनेस को प्रिफरेंस देते हैं।

8. ब्रांड की पहचान

जैसे-जैसे कोई बिजनेस समय के साथ ऑपरेट होता है, वैसे ही लोगों के बीच अपनी पहचान बनाता है। इससे word-of-mouth marketing और organic growth हो सकती है।

9. बाजार की स्थिति

एक पुराने बिजनेस के पास बाजार में अपनी मार्केट कंडीशन को बेहतर करने का मौका होता है। ये खुद को कंपटीटर्स से अलग कर सकता है और आप अपने unique selling propositions का लाभ उठा सकता है।

10. स्ट्रेटेजिक प्लानिंग

एक साल या उससे ज्यादा के operational experience के साथ, बिजनेस ज्यादा मजबूत स्ट्रेटेजिक प्लानिंग में हो सकते हैं। इसमें long-term goals, न्यू मार्केट में बिजनेस बढ़ाना, नए प्रोडक्ट या सर्विस लॉन्च करना शामिल हो सकता है।

और पढ़े:-

शहर में कौन सा बिजनेस करें

सीजनल बिज़नेस को सालभर कैसे बनाएं

सीजनल व्यवसायों को रणनीतिक रूप से सालभर चलाया जा सकता है:

  • शादी डेकोरेटर → इवेंट प्रॉप्स रेंटल: शादी के सीजन के बाहर, बर्थडे पार्टी, ऑफिस पार्टी या प्री-वेडिंग शूट्स के लिए डेकोर आइटम किराए पर दें।
  • फ़ोटोग्राफर → ब्रांडिंग / प्रोडक्ट फोटोग्राफी: शादी ऑफ-सीजन में छोटे व्यवसायों, होम ब्रांड्स और इंस्टाग्राम स्टोर्स के लिए फोटोग्राफी सेवा दें।
  • होली/दिवाली गिफ्टिंग → कॉर्पोरेट गिफ्टिंग या सस्टेनेबल गिफ्टिंग: त्योहारों के बाद पूरे साल जन्मदिन, एनिवर्सरी या ऑफिस इवेंट्स के लिए गिफ्ट बॉक्स तैयार करें।

कम बजट में मार्केटिंग करने के तरीके

बड़े विज्ञापन बजट के बिना भी आप अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक प्रचारित कर सकते हैं:

  • व्हाट्सएप ग्रुप्स और लोकल सोसाइटीज में जुड़ें: आपके क्षेत्र के लोग सीधे टार्गेट होंगे।
  • Instagram और Facebook पेज बनाएं: नियमित रील्स, स्टोरीज़ और पोस्ट से विश्वास बनता है।
  • कूपन और रेफरल स्कीम दें: “दोस्त को लाओ, डिस्काउंट पाओ” जैसी रणनीतियाँ असरदार हैं।
  • फ्री डेमो / सैंपल दें: अगर आपका उत्पाद या सेवा दमदार है तो पहला अनुभव ही ग्राहक बना देगा।

निष्कर्ष

ये ध्यान रखना जरूरी है कि किसी बिजनेस की सफलता और लंबे समय तक चलना कई कारणों पर डिपेंड करती है, जिसमें प्रभावी प्रबंधन, बाजार की मांग और बदलाव के अकॉर्डिंग एडेप्टेबिलिटी को अपनाना है। किसी भी उद्योग में व्यवसायों को चुनौतियों और अवसरों का सामना करना पड़ सकता है, और इन चीजों से निपटने की उनकी काबिलियत समझ में आ सकती है।

क्या आपको पढ़ाना पसंद है और इसी के जरिये आप पैसा भी कमाना चाहते हैं? तो chegg आपके लिए लेके आया है Q&A expert बनने का मौका। आज ही अपने सब्जेक्ट की एक्सपर्टिज से स्टूडेंट्स की मदद करें, उनके सवालों का जवाब दें और उसके बदले में पैसे कमाए। तो देर किस बात की, आज ही chegg पर Q&A expert के लिए अप्लाई करें और अपने सपनों को पूरा करें।

Chegg-जोइन-करें-06

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

सबसे ज्यादा कमाई कौन से धंधे में है?

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले धंधे में फूड बिजनेस, सोशल मीडिया एजेंसी, कैफे, प्राचीन वस्तुओं की दुकान (Antique Store), इंटीरियर डिजाइनर, टिफ़िन सर्विस, होम बेस्ड बेकरी, पेट ग्रूमिंग और केयर, पार्टी प्लानर, फोटोग्राफी आदि शामिल हैं।

सबसे ज्यादा चलने वाला बिजनेस कौन सा है?

सबसे ज्यादा चलने वाले बिजनेस अचार, अगरबत्ती, बटन और डिजाइनर लेस और जूते के फीते, आइसक्रीम पालर, नूडल्स शॉप, स्मार्टफोन के लिए टेम्पर्ड ग्लास, इवेंट मैनेजमेंट सर्विस, पेपर बैग, कपड़े का बैग, या जूट बैग बनाना आदि हैं।

12 महीने चलने वाला बिजनेस कौन सा हैं?

12 महीने चलने वाले फ्यूचर बिज़नेस आइडियाज में परामर्श व्यवसाय, वेब मैनेजमेंट सर्विस, यूट्यूबर, कॉस्मेटिक उत्पादन, जिम बिजनेस, सिलाई का व्यवसाय आदि शामिल है।

बस 5,000 रुपये में शुरू करें अपना खुद का व्यापार?

5,000 रुपये से कम में शुरू करने के लिए 8 बिजनेस आइडिया:

-इको-फ्रेंडली न्यूजपेपर बैग बनाना
-आयरनिंग सर्विस प्रदान करना
-ब्लॉग लिखना
-ट्यूशन सर्विस शुरू करना
-कंसल्टेंसी सेवाएं देना
-फ्रीलांस कॉपीराइटिंग और एडिटिंग
-पालतू जानवरों के लिए सिटिंग सर्विस

कौन सा व्यवसाय मुझे सबसे ज्यादा लाभ दे सकता है?

कुछ ऐसे व्यवसाय हैं जो आमतौर पर अधिक मुनाफा दे सकते हैं:-

डिजिटल मार्केटिंग – अगर आपके पास ऑनलाइन मार्केटिंग और सोशल मीडिया के बारे में ज्ञान है, तो आप डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी शुरू कर सकते हैं।
फ्रीलांसिंग (जैसे वेब डिज़ाइन, कंटेंट राइटिंग, या ग्राफिक डिज़ाइन) – यदि आप किसी विशेष कौशल में माहिर हैं, तो फ्रीलांसिंग से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
ऑनलाइन शिक्षा या ट्यूशन – ऑनलाइन शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए, आप एक ट्यूटर या कोचिंग सेंटर चला सकते हैं।
इवेंट मैनेजमेंट – अगर आपके पास अच्छे नेटवर्क और संगठनात्मक कौशल हैं, तो इवेंट मैनेजमेंट में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
ई-कॉमर्स – ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर अपने उत्पाद बेचने से भी अच्छा मुनाफा हो सकता है, विशेष रूप से यदि आप सही उत्पाद का चुनाव करते हैं।
कंसल्टेंसी – यदि आपके पास किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता है, तो आप कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं, जो उच्च मुनाफा ला सकती हैं।

AI Consulting

Get paid to work to AI projects

Join thousands of consultants earning from home — reviewing AI outputs, training models in your domain.

50K+

AI Consultants already earning with Chegg India

Keep reading

Related articles

2025 के 100+ हंसाने वाली पहेलियां – हंसी का मेला, पहेलियों का खेला!

फ़रवरी 27, 2026

होली पर निबंध | Holi Essay in Hindi 

फ़रवरी 26, 2026

150+ Motivational Quotes in Hindi- हर सुबह नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ!

अक्टूबर 27, 2025

2025 में जीवन बदलने वाले 100+ प्रेरणादायक Suvichar in Hindi

अक्टूबर 27, 2025

जीके के 25 सवाल 2025- स्मार्ट लोग ही दे पाएंगे इनके जवाब!

अक्टूबर 26, 2025

दीपावली पर निबंध 2025– अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक।

अक्टूबर 17, 2025

2025 के टॉप पैसे कमाने वाले ऐप्स – घर बैठे करें स्मार्ट इनकम!

अक्टूबर 14, 2025

टॉप 10 Ghar Baithe kaam – बिना निवेश के ऑनलाइन पैसे कमाने के आसान तरीके!

अक्टूबर 11, 2025

Get paid to work on AI projects from home

Apply your subject expertise on real AI training tasks. Flexible hours, direct payouts, no commute.

Apply now