गुरु नानक जयंती 2025 : प्रकाश पर्व का अर्थ और महत्व 

By: Mukul 

साल 2025 में गुरु नानक जयंती 3 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाएगी । इसे 'प्रकाश पर्व' भी कहते हैं । 

प्रकाश पर्व का अर्थ है अंधकार को दूर कर ज्ञान, सत्य और सेवा का उजाला फैलाना । 

यह पर्व सिख धर्म के संस्थापक, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है । 

इस पर्व का उद्देश्य समाज में भाईचारा, करुणा, समानता और सेवा का संदेश देना है । 

गुरुद्वारों में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और सामूहिक लंगर का आयोजन किया जाता है, जो सेवा भाव का प्रतीक है ।